Ramayana Facing Trolling: साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट में रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण का पार्ट 1’ सबसे ऊपर है. फिल्म की रिलीज का लोगों को बेसब्री से इंतजार है. इस बीच अब फिल्म के मेकर्स को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. अब आपके मन में भी सवाल होगा कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जो फिल्म को रिलीज से पहले ही ट्रोलिंग झेलनी पड़ रही है, तो आइए जानते हैं…
मेकर्स ने शेयर किया रावण का पोस्टर
दरअसल, बीते दिन यानी जन्माष्टमी के खास मौके पर फिल्म ‘रामायण’ के मेकर्स ने फिल्म से रावण का नया पोस्टर रिलीज किया. फिल्म से रावण का नया लुक सामने आते हैं, वो इंटरनेट पर छा गया, लेकिन लोगों ने इस लुक की तारीफ करने के बजाय, इसे ट्रोल करना शुरू कर दिया. यूजर्स का कहना है कि जन्माष्टमी के मौके पर रावण के लुक का पोस्टर क्यों रिलीज किया?
यूजर्स ने लगाई क्लास
इसको लेकर एक यूजर ने लिखा है कि मुझे नहीं लगता कि फिल्म विज़ुअल इफेक्ट्स, सीजीआई या रणबीर के श्री राम के किरदार की वजह से फ्लॉप होगी. ये फिल्म नमित मल्होत्रा और उनकी मार्केटिंग टीम द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के दिन रावण का पोस्टर जारी करने की अपनाई गई मार्केटिंग रणनीति की वजह से फ्लॉप होगी.
क्या बोले यूजर्स?
वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि ये क्या है @malhotra_namit, यह कितनी शर्म की बात है. इनका भी वैसा ही हाल होगा, जो टॉक्सिक का हुआ, लेके घुमते रहना $3k का कलेक्शन. ना इनसे विदेशी दर्शक खुश होंगे, ना भारतीय, बकवास टीम द्वारा बकवास मार्केटिंग.
लोगों का फूटा गुस्सा
इसके अलावा एक और यूजर ने कहा कि इन लोगों को सुधारना नामुमकिन है. दशहरा पर हम कंसा का पोस्टर लगाएंगे. अब मुझे इन उपद्रवियों के इरादों पर शक होने लगा है. बताइए, आज जैसे दिन पर पोस्टर लगाने का फैसला करते समय उनके दिमाग में क्या चल रहा था? @malhotra_namit
मेकर्स को कहा भला-बुरा
एक अन्य यूजर ने कहा कि @malhotra_namit @niteshtiwari22 @TheNameIsYash कृष्णजाष्टमी पर रावणराज को शुभकामनाएं…वाह! तो आपने ये फिल्म सिर्फ व्यापार के लिए बनाई है…जैसा कि आप इसे पोस्ट करके अपनी चेतना का प्रदर्शन कर रहे हैं. रामायण का उद्देश्य राम के रूप में हमारी चेतना का चयन करना है, लेकिन यहां उन्होंने रावण का रूप धारण किया है.
मार्केटिंग टीम को भी लताड़ा
इसके अलावा एक और यूजर लिखते हैं कि ये फिल्म फ्लॉप होगी, मेकर्स को सनातन धर्म की रिस्पेक्ट नहीं है. एक और यूजर ने कहा कि इतना टाइम इंतजार करने के बाद ये, रामायण की मार्केटिंग टीम पर लानत है. एक और ने कहा कि ढंग का पोस्ट कर लेते जन्माष्टमी के दिन, विष्णु जी के लिए ही पोस्ट कर देते. इस तरह यूजर्स ने फिल्म के पोस्ट को देखने के बाद मेकर्स को खूब ट्रोल किया है.
यह भी पढ़ें- Teacher’s Day 2026: असली गुरुओं की कहानियां, जिन्होंने बदल दी दुनिया, टीचर्स डे पर देखें ये फिल्में
संबंधित खबरें
'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
10 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
12 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
13 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
14 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
15 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
16 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
1 day agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
1 day agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines