Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बॉलीवुड

‘खिड़कियां हिलती है, दरवाजे खड़खड़ाते हैं…’, बम धमाकों के बीच दुबई में फंसी लारा दत्ता, कहा- ‘ये डरावना है’

Middle East Crisis: बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता ने एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ दुबई में हैं और वहां पर हर दिन बम के धमाकों का आवाज सुनाई देती है. उन्हेंने डरावने मंजर के बारे में भी बताया.

Author
Edited By : Rahul Yadav Updated: Mar 5, 2026 12:25
Middle East Crisis, Lara Dutta
बम धमाकों के बीच दुबई में फंसी लारा दत्ता (Photo- Lara Dutta/Instagram)

मिडिल ईस्ट में इन दिनों हालात अच्छे नहीं हैं. अमेरिका और ईरान के हमलों के बीच कई जानें फंसी हुई हैं. दुबई में भी हालात ठीक नहीं हैं. आम लोगों के साथ ही कई ऐसे सेलेब्स भी हैं, जो वहां फंस गए हैं. ईशा गुप्ता हाल ही में वहां से लौटी हैं. ऐसे में अब लारा दत्ता ने एक इमोशनल वीडियो शेयर किया और बताया कि वह और उनकी बेटी वहां पर फंस गए हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि यूएस-ईरान युद्ध के अचानक बढ़ने की वजह से वो स्ट्रेस में हैं और नर्वस फील कर रही हैं. लारा दत्ता ने डरावना अनुभव शेयर किया.

लारा दत्ता ने वहां से इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो साझा किया है. इसमें वह कहती हैं कि वह इजराइल-ईरान युद्ध की शुरुआत से ही दुबई में हैं. उन्होंने कहा कि UAE, दुबई पिछले तीन सालों से उनका घर रहा है और उन्होंने काफी समय यहां पर बिताने की बात भी कही. एक्ट्रेस ने बताया कि वह 28 फरवरी को दुबई के एक स्टूडियो में शूटिंग कर रही थीं. उन्हें अचानक से बम धमाकों की आवाज सुनाई देने लगी थी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Allu Arjun बने मसीहा! Pushpa स्टार ने की आर्थिक तंगी से जूझ रही इस एक्ट्रेस की मदद

लारा बताती हैं कि बम धमाकों के बाद वह सभी स्टूडियो के बाहर भागे और उन्होंने मिसाइलों को इंटरसेप्ट होते देखा. एक्ट्रेस ने कहा कि वह झूठ नहीं बोल सकती हैं. उनके लिए कुछ स्ट्रेस वाले दिन भी रहे. उन्होंने बताया कि उनके साथ उनकी बेटी भी हैं. उनके पति काम के सिलसिले से बाहर थे. लारा ने शुक्रिया जताते हुए कहा कि उनके पति दुबई में नहीं थे.

---विज्ञापन---

लारा दत्ता ने बताया- ‘डरावना है’

इसके अलावा लारा दत्ता ने डरावने मंजर के बारे में भी बात की. उन्होंने बताया कि वो नर्वस और डरी हुई हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि फाइटर जेट्स ऊपर से उड़ रहे हैं. बहुत तेज बम के धमाके हो रहे हैं. लारा ने बताया कि वो बेटी के साथ सेफ विला में रहती हैं लेकिन बम के धमाकों के वजह से खिड़कियां हिलती हैं और घर-दरवाजे खड़खड़ाते हैं. इसे उन्होंने बहुत डरावना बताया.

यह भी पढ़ें: Toxic ने बदली रिलीज डेट, अब इन 2 फिल्मों से टकराएगी यश की फिल्म; जून में होगा महाक्लैश!

लारा दत्ता ने की UAE सरकार की तारीफ

लारा दत्ता ने UAE सरकार की तारीफ भी की. उन्होंने शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि यूएई सरकार ने बहुत बढ़िया काम किया है. उनका कहना है कि उन्हें सच में लगा कि उनका ध्यान रखा जा रहा है. उन्हें महसूस हुआ कि उन्हें सरकार द्वारा समझा जा रहा है. एक्ट्रेस ने कहा कि उनके पास नागरिकता हो या ना हो लेकिन उन्हें सुरक्षित रखा जा रहा है.

वीडियो के आखिरी में लारा दत्ता इमोशनल होते हुए कहती हैं कि उनके मन उन आम लोगों के लिए बहुत इज्जत है, जो देश को चला रहे हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि सभी डरे हुए हैं लेकिन बच्चों के लिए नॉर्मल रहने की कोशिश करते हैं. लारा ने कहा कि वह किसी तरह से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं.

First published on: Mar 05, 2026 12:25 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.