---विज्ञापन---

बॉलीवुड

90 करोड़ में बनी इस फिल्म को बजट निकालना भी हुआ था मुश्किल, भारी-भरकम रोमांस भी दर्शकों को नहीं कर पाया इम्प्रेस

Bollywood Film: बॉलीवुड की कई मोटे बजट वाली फिल्मों को फ्लॉप का टैग मिला है. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि ये कौन-सी फिल्म है?

Author Edited By : Nancy Tomar
Updated: Feb 22, 2026 21:04
Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri
Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri. image credit- social media

Bollywood Film: बॉलीवुड में हर साल कई फिल्में बनती हैं. कुछ फिल्में टिकट खिड़की पर कमाल कर देती हैं और कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो जाती हैं. आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो मोटे बजट में बनी लेकिन टिकट खिड़की पर सुपरफ्लॉप निकली. अब आप भी सोच रहे होंगे कि ये कौन-सी फिल्म है? तो आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…

फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’

दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ है. ये फिल्म बीते साल यानी 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई थी. हालांकि, फिल्म को लेकर तगड़ा बज बना हुआ था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर आते ही इसके पसीने छूट गए थे.

---विज्ञापन---

90 करोड़ था बजट

फिल्म के बजट की बात करें तो 90 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म से मेकर्स को बड़ी उम्मीदें थी, लेकिन फिल्म उम्मीद के हिसाब से परफॉर्म नहीं कर पाई. गौरतलब है कि बड़े बजट के साथ तैयार हुई इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा था कि ये साल की सबसे बड़ी हिट साबित होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

लोगों को पसंद नहीं आई फिल्म

इतना ही नहीं बल्कि फिल्म को लेकर अनन्या पांडे के साथ कार्तिक की केमिस्ट्री की भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा थी, लेकिन लोग कंटेंट की डिमांड करते हैं. इसलिए बड़ी स्टारकास्ट के बाद भी फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला. फिल्म लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी.

---विज्ञापन---

प्रमोशन भी था बेहद तगड़ा

ऐसा नहीं है कि फिल्म के लिए मेहनत नहीं की गई बल्कि फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी कार्तिक और अनन्या ने जमीन-आसमान एक कर दिया था. कुछ भी हो लेकिन तगड़े प्रमोशन और चार्टबस्टर गानों के बाद भी फिल्म हिट नहीं हुई. ओपनिंग डे पर ही फिल्म के पसीने छूट गए थे. इसके अलावा फिल्म में रोमांस भी कूट-कूटकर भरा हुआ था, लेकिन तब भी ये फिल्म दर्शकों को इम्प्रेस नहीं कर पाई थी.

यह भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन की वो फिल्म, जिसका तुर्की में बना रीमेक, मिले थे 57 अवॉर्ड

First published on: Feb 22, 2026 08:12 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.