कौन हैं बड़े साहब और ल्यारी का किंग? Dhurandhar 2 के इंटेंस सीन की पहली झलक, जानें सबकुछ

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ के स्पॉइलर इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गए हैं. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इन्हें शेयर किया है. इतना ही नहीं बल्कि बड़े साहब, ल्यारी का किंग और फिल्म के इंटेंस सीन भी वायरल हो रहे हैं.

Dhurandhar 2

Dhurandhar 2. image credit- social media

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ की चर्चा हर तरफ हो रही है. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार में भी सिर्फ फिल्म ‘धुरंधर 2’ की बातें हो रही हैं. इंटरनेट फिल्म के स्पॉइलर आ रहे हैं और इस बीच अब रिवील हो गया है कि आखिर कौन हैं बड़े साहब और ल्यारी का किंग कौन होगा? आइए जानते हैं…

विज्ञापन

कौन हैं बड़े साहब और ल्यारी का किंग?

दरअसल, फिल्म ‘धुरंधर 2’ का प्री रिलीज शो देखने वाले यूजर्स ने स्पॉइलर दिया है, जिसमें बैकग्राउंड में दाउद इब्राहिम की फोटो लगी है. लोगों के अनुसार, फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ में वही बड़े साहब हो सकते हैं. इसके साथ ही अगर ल्यारी के किंग की बात करें तो रणवीर सिंह ल्यारी के किंग हैं. सोशल मीडिया पर ल्यारी के किंग और बड़े साहब की खूब चर्चा हो रही है और दोनों की फोटोज वायरल हो रही हैं.

विज्ञापन

फिल्म के इंटेंस सीन

इतना ही नहीं बल्कि फिल्म के इंटेंस सीन की पहली झलक भी लोगों को इम्प्रेस कर गई. सोशल मीडिया पर फिल्म का जो इंटेंस सीन सामने आया है, उसमें हमजा भी सीन में नजर आ रहे हैं. इंटरनेट पर रणवीर सिंह की इस फिल्म के तमाम स्पॉइलर सामने आ गए हैं, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं. हर कोई इस फिल्म की तारीफ कर रहा है और इसे कमाल की फिल्म बताया गया है.

19 मार्च को रिलीज होगी फिल्म

गौरतलब है कि रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का आज पेड प्रीव्यू शो था, जिसको लेकर लोगों में अलग ही एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. वहीं, कल यानी 19 मार्च को फिल्म रिलीज हो रही है. फिल्म के स्पॉइलर भी सामने आ गए हैं, जिसके बाद हर कोई इसे देखने के लिए और भी एक्साइटेड हो गया है.

विज्ञापन

बड़ी ओपनिंग करेगी फिल्म

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की बात करें तो इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया था. फिल्म ने कमाल की कमाई की थी और ये फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई थी. यही वजह है कि फिल्म के दूसरे पार्ट को भी लोगों का इतना इतंजार है. अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म ‘धुरंधर 2’ कितनी बड़ी ओपनिंग के साथ बॉक्स ऑफिस पर आती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ