Dhurandhar 2 ने पेड प्रीव्यू में काटा बवाल, कर डाली इतने करोड़ की कमाई, ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर नोटों की सुनामी आनी तय
Dhurandhar 2 Paid Previews Box Office Collections: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने पेड प्रीव्यू में भी बवाल काट दिया है. फिल्म के पेड प्रीव्यू का कलेक्शन आ गया है. आइए जानते हैं कि इसने पेड प्रीव्यू मे कितनी कमाई की है?
Dhurandhar 2 paid previews box office collection. IMAGE CREDIT- Social Media
Dhurandhar 2 Paid Previews Box Office Collections: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का आज 18 मार्च को पेड प्रीव्यू था. फिल्म ने पेड प्रीव्यू में बवाल काट दिया है और किसी बड़ी फिल्म की ओपनिंग डे जितनी कमाई कर डाली है. जी हां, फिल्म ‘धुरंधर 2’ का पेड प्रीव्यू कलेक्शन बेहद तगड़ा है और इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये फिल्म तगड़ी ओपनिंग करेगी.
विज्ञापन
पेड प्रीव्यू में मचाई धूम
मनी कंट्रोल की रिपोर्ट की मानें, तो रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने अपने पेड प्रीव्यू में किसी फिल्म की ओपनिंग से भी ज्यादा कमाई की है. फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने अपनी आधिकारिक रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है. फिल्म के पेड प्रीव्यू के जरिए फ्रेंचाइजी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.
विज्ञापन
पेड प्रीव्यू का कलेक्शन
आज शाम 5:00 बजे से शुरू होने वाले शो के साथ ही फिल्म ने सिर्फ प्रीव्यू के लिए एडवांस बुकिंग से ही 42.71 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है, जो पहली फिल्म ‘धुरंधर’ के पूरे दिन के कलेक्शन (33.60 करोड़ रुपये) को पार कर गई है. वहीं, आरक्षित सीटों को शामिल करने पर टोटल प्रीव्यू कलेक्शन बढ़कर 47.91 करोड़ रुपये हो सकता है.
एडवांस बुकिंग में भी तोड़े रिकॉर्ड
फिल्म ‘धुरंधर’ ने अपने पहले दिन 6,230 शो में 28.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, लेकिन फिल्म ‘धुरंधर 2’ इससे कहीं ज्यादा कलेक्शन करेगी क्योंकि इस फिल्म को लेकर लोगों में एक अलग ही क्रेज बना हुआ है. साथ ही पेड प्रीव्यू और एडवांस बुकिंग में फिल्म रिकॉर्ड तोड़ चुकी है.
विज्ञापन
फिल्म ‘धुरंधर 2’ करेगी तगड़ी ओपनिंग
गौरतलब है कि रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ कल यानी 19 मार्च को रिलीज के लिए तैयार है. हर किसी में फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है. फिल्म अपनी एडवांस बुकिंग में भी कमाल कर चुकी है और एक बड़ी ओपनिंग के लिए तैयार है. देखने वाली बात होगी कि फिल्म ‘धुरंधर 2’ अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर कितना कलेक्शन करती है. अब इसका पता फिल्म की रिलीज के बाद ही लगेगा.
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंटबॉलीवुडDhurandhar 2 ने पेड प्रीव्यू में काटा बवाल, कर डाली इतने करोड़ की कमाई, ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर नोटों की सुनामी आनी तय