Dhurandhar 2 First Half Review: ताबड़तोड़ एक्शन, दमदार कहानी और कमाल के इमोशंस… मास्टरपीस है रणवीर सिंह की फिल्म

Dhurandhar 2 First Half Review: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ के पहले हॉफ का रिव्यू आ गया है, जिसे लोगों ने कमाल का बताया है. हर कोई फिल्म के पहले हॉफ की तारीफ कर रहा है.

Dhurandhar 2 First Half Review

Dhurandhar 2 First Half Review. ima ge credit- social media

Dhurandhar 2 First Half Review: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का पेड प्रीव्यू शो चल रहा है. सोशल मीडिया पर फिल्म के तमाम स्पॉइलर सामने आए हैं और इसी के साथ फिल्म के पहले हॉफ का रिव्यू भी आ गया है. आइए जानते हैं कि आखिर रणवीर सिंह की फिल्म के पहले हॉफ का रिव्यू कैसा है?

विज्ञापन

ताबड़तोड़ एक्शन, दमदार कहानी और कमाल के इमोशंस

फिल्म ‘धुरंधर 2’ के पहले हॉफ के रिव्यू की बात करें तो ये बेहद कमाल का है. आदित्य धर ने बेहद शानदार काम किया है और उनके काम की हर तरफ चर्चा हो रही है. इतना ही नहीं बल्कि लोगों का कहना है कि आदित्य धर कमाल के डायरेक्टर हैं. आदित्य धर ने फिल्म के पहले हॉफ में ताबड़तोड़ एक्शन, दमदार कहानी और कमाल के इमोशंस दिखाए हैं.

विज्ञापन

कमाल है फिल्म का पहला हॉफ

फिल्म के पहले हॉफ में रणवीर सिंह की बैक स्टोरी दिखाई गई है, जिसको दिखाने का तरीका बेहद कमाल का है. इसके अलावा फिल्म का इंटरवल भी बेहद शानदार प्वाइंट पर आकर हुआ है, जो लोगों में फिल्म के दूसरे हॉफ के लिए और क्रेज बढ़ा रहा है. वहीं, अगर रणवीर सिंह की बात करें तो रणवीर ने इतनी शानदार एक्टिंग की है कि उन्होंने तो आंखों से भी एक्टिंग कर के दिखाई है.

तरण आदर्श ने बताया मास्टरपीस

कुल मिलाकर रणवीर सिंह की फिल्म के पहले हॉफ को बेहद शानदार बताया जा रहा है. इसके अलावा अगर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की मानें तो उन्होंने भी फिल्म को लेकर अपना रिव्यू दे दिया है. तरण आदर्श ने वनवर्ड में फिल्म का रिव्यू देते हुए इसकी तारीफ की है और इसे एपिक ब्लॉकबस्टर बताया है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म को साढ़े चार स्टार दिए हैं.

विज्ञापन

हर कोई कर रहा तारीफ

रणवीर सिंह की इस फिल्म को लेकर पहले ही लोगों का कहना था कि ये फिल्म एक कमाल की फिल्म होगी और आदित्य धर लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं. हर कोई फिल्म की तारीफ करता नजर आ रहा है. सोशल मीडिया पर जिसने भी फिल्म का रिव्यू शेयर किया है, उसकी तारीफ ही की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ