हिंदी न्यूज़/एंटरटेनमेंट/बॉलीवुड/Dhurandhar The Revenge को नेटफ्लिक्स पर नहीं किया जा सकेगा स्ट्रीम, बदल गया स्ट्रीमिंग पार्टनर, किस OTT पर आएगी फिल्म?
बॉलीवुड
Dhurandhar The Revenge को नेटफ्लिक्स पर नहीं किया जा सकेगा स्ट्रीम, बदल गया स्ट्रीमिंग पार्टनर, किस OTT पर आएगी फिल्म?
Dhurandhar The Revenge: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धुरंधर 2' का टीजर रिलीज हो गया है. इस बीच अब फिल्म के दूसरे पार्ट के स्ट्रीमिंग राइट्स की चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ किस ओटीटी पर आएगी?
Dhurandhar The Revenge . image credit- social media
Share :
Dhurandhar The Revenge: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. फिल्म का धमाकेदार टीजर आज 3 फरवरी को रिलीज कर दिया गया है. सोशल मीडिया पर फिल्म के ट्रेलर की जमकर तारीफ हो रही है. इस बीच अब ये चर्चा हो रही है कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी? तो इसको लेकर भी जानकारी आ गई है. आइए जानते हैं…
नेटफ्लिक्स को नहीं मिले स्ट्रीमिंग राइट्स
ये तो सभी जानते हैं कि फिल्म 'धुरंधर' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा रही है. नेटफ्लिक्स पर फिल्म पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है और फिल्म को लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम नहीं किया जा सकेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि फिल्म के स्ट्रीमिंग राइट्स नेटफ्लिक्स को नहीं मिले हैं.
अब सवाल ये है कि अगर नेटफ्लिक्स नहीं तो फिल्म के ओटीटी ओटीटी राइट्स किसने खरीदे हैं, तो आपको बता देते हैं कि आज सुबह रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का पोस्टर जारी किया गया था, जिसमें साफ हो गया है कि इस फिल्म के ओटीटी राइट्स किसे मिले है. फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के पोस्टर के अनुसार, इसका स्ट्रीमिंग पार्टन जियो हॉटस्टार है.
जियोहॉटस्टार ने नेटफ्लिक्स को पछाड़ा
फिल्म के पहले पार्ट को भले ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा रहा है, लेकिन फिल्म का दूसरा पार्ट जियो हॉटस्टार पर आएगा. इस बाते में बात करते हुए एक करीबी सूत्र ने इंडिया टुडे को बताया कि दूसरी फिल्म के राइट्स पर ज्यादा कीमत लगी है और ज्यादा रकम खर्च हुई है. इस बार जियोहॉटस्टार ने नेटफ्लिक्स को पछाड़ दिया है.
https://www.instagram.com/p/DUSUBzjjA42/
कब रिलीज होगी फिल्म?
इतना ही नहीं बल्कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के म्यूजिक राइट्स में भी बदलाव है. फिल्म ‘धुरंधर’ के राइट्स सारेगामा के पास थे, लेकिन ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के राइट्स टी-सीरीज ने हासिल कर लिए हैं. इसका मतलब साफ है कि फिल्म के म्यूजिक राइट्स सारेगामा की बजाय टी-सीरीज के पास होंगे. बता दें कि आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Dhurandhar The Revenge: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. फिल्म का धमाकेदार टीजर आज 3 फरवरी को रिलीज कर दिया गया है. सोशल मीडिया पर फिल्म के ट्रेलर की जमकर तारीफ हो रही है. इस बीच अब ये चर्चा हो रही है कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी? तो इसको लेकर भी जानकारी आ गई है. आइए जानते हैं…
नेटफ्लिक्स को नहीं मिले स्ट्रीमिंग राइट्स
ये तो सभी जानते हैं कि फिल्म ‘धुरंधर’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा रही है. नेटफ्लिक्स पर फिल्म पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है और फिल्म को लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम नहीं किया जा सकेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि फिल्म के स्ट्रीमिंग राइट्स नेटफ्लिक्स को नहीं मिले हैं.