Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बॉलीवुड

‘दुनिया का बब्बर शेर…’, Dhurandhar 2 का दुनियाभर में कहर, 4 दिन में 550 नहीं किया इतने करोड़ का कलेक्शन

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई करने में लगी हुई है. फिल्म के कलेक्शन के आंकड़े अब मेकर्स ने खुद शेयर किए हैं. आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने चार दिन में कितनी कमाई की है?

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Mar 23, 2026 14:57
Dhurandhar 2
Dhurandhar 2. image credit- social media

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ हर रोज रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म को रिलीज हुए आज (23 मार्च) को पांचवां दिन है, लेकिन इसने चार दिन में ही बड़ा धमाका कर दिया है. इस बीच अब रणवीर सिंह की फिल्म की कमाई के ऑफिशियल आंकडे फिल्म के मेकर्स ने शेयर कर दिए हैं. आइए जानते हैं कि फिल्म ने ऑफिशियली कितनी कमाई की है?

मेकर्स ने शेयर की ऑफिशियल कमाई

दरअसल, जियो स्टीडियोज के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया गया है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है कि दुनिया का बब्बर शेयर. वहीं, अगर फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 761 करोड़ रुपये का ग्रॉस वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है.

---विज्ञापन---

भारतीय कलेक्शन

‘धुरंधर 2’ ने ये कमाल सिर्फ चार दिन में करके दिखाया है. वहीं, अगर फिल्म के भारतीय कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने इंडिया में 550 करोड़ रुपये और ओवरसीज 211 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 145 करोड़ रुपये (पेड प्रीव्यू मिलाकर), दूसरे दिन 83 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 117 करोड़ रुपये और चौथे दिन 121 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.

‘धुरंधर 2’ का टोटल कलेक्शन

इसी के साथ अगर फिल्म ‘धुरंधर 2’ के टोटल कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने टोटल 466 करोड़ रुपये का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है. फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने सिर्फ चार दिन में ही इस आंकड़े को छू लिया है और इसकी कमाई लगातार बढ़ती जा रही है. फिल्म के पहले पार्ट को भी टिकट खिड़की पर कमाल का रिस्पॉन्स मिला था.

---विज्ञापन---

19 मार्च को हुई थी रिलीज

गौरतलब है कि फिल्म ‘धुरंधर 2’ को 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर उतारा गया था और ये फिल्म पहले दिन से ही तगड़ी कमाई करने में लगी हुई है. फिल्म ‘धुरंधर 2’ जिस हिसाब से कलेक्शन कर रही है, उम्मीद की जा रही है कि ये जल्दी ही 1000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लेगी. साथ ही ये भी उम्मीद है कि फिल्म कोई नया रिकॉर्ड बनाकर ही दम लेगी.

यह भी पढ़ें- ‘कांच हिलने लगा, ब्लास्ट हुआ और…’,17 साल बाद लिया बदला, Dhurandhar का वो एक्टर, जिसने बर्थडे पर देखा था 26/11 का भयानक मंजर

First published on: Mar 23, 2026 02:18 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.