Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बॉलीवुड

Delhi Film Festival 2026 के स्पेशल गेस्ट कौन-कौन? दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को मिला ये सम्मान

Delhi Film Festival 2026: दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 में बॉलीवुड के कई सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. इस इवेंट में दिग्गज दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को भी सम्मानित किया गया है.

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Mar 29, 2026 16:18
Delhi Film Festival 2026
Delhi Film Festival 2026. image credit- social media

Delhi Film Festival 2026: देश की राजधानी दिल्ली में दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 (Delhi International Film Festival) का आगाज हो चुका है. दिल्ली फिल्म फेस्टिवल 25 मार्च से शुरू हुआ था, जो 31 मार्च 2026 तक चलेगा. इस बार IFFD में 47 देशों की 140 फिल्मों को दिखाया जा रहा है. इस बीच जान लेते हैं कि इस इवेंट के स्पेशल गेस्ट कौन-कौन थे और दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को कौन-सा सम्मान मिला है.

कौन-कौन स्पेशल गेस्ट?

दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस इवेंट का दीप प्रज्वलित कर आगाज किया. इस दौरान विक्की कौशल, कंगना रनौत और हेमा मालिनी जैसे कई बड़े फिल्मी सितारें रेड कार्पेट पर बतौर स्पेशल गेस्ट शामिल हुए. बता दें कि ये इवेंट प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है.

---विज्ञापन---

दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को मिला सम्मान

इस इवेंट में दिग्गज दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र (हेमा मालिनी ने लिया सम्मान) और शर्मिला टैगोर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया है। अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण को भी यह सम्मान मिला है. इसके अलावा अगर जानकारी की मानें तो इस इवेंट में सिनेप्रेमियों के लिए फ्री एंट्री है, लेकिन इसके लिए पास की आवश्यकता होती है.

सेलेब्स ने दी परफॉर्मेंस

इस इवेंट में फिल्मी सितारों ने ना सिर्फ शिरकत की बल्कि परफॉर्म भी किया है. बॉलीवुड के कईं सितारों ने इस फेस्टिवल में आकर परफॉर्मेंस दी है, जिसके वीडियोज भी इंटरनेट पर सामने आया है. फैंस और दर्शकों ने सेलेब्स की परफॉर्मेंस को खूब सराहा है और उनकी तारीफ की है.

---विज्ञापन---

क्यों आयोजित किया गया ये इवेंट?

इस इवेंट के आयोजन के पीछे की वजह की बात करें तो दिल्ली सरकार का लक्ष्य इस आयोजन के जरिए दिल्ली को एक ‘ग्लोबल फिल्म हब’ के रूप में स्थापित करना है, जिसके लिए इस इवेंट के जरिए शुरूआत की गई है. 31 मार्च को इस फिल्म फेस्टिवल का आखिरी दिन होगा. इस इवेंट के जरिए फिल्मों की चमक, संस्कृतियों का मेल और पर्यटकों की भीड़ के बीच राजधानी एक बड़े सिनेमाई आयोजन की भी गवाह बनने के लिए अब पूरी तरह से तैयार है.

यह भी पढ़ें- Rajat Dalal की शादी की फोटोज ने हर किसी को किया हैरान, फैंस से लेकर सेलेब्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

First published on: Mar 29, 2026 04:18 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.