---विज्ञापन---

बॉलीवुड

‘भारतीय पहचान मिटाने…’, वो हसीना जिसने अपने विदेशी बच्चों के लिए कही ये बात, शेयर किया पोस्ट

Celina Jaitly: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने 26 जनवरी के मौके पर अपने बच्चों के लिए एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए सेलिना ने बेहद इमोशनल कैप्शन भी लिखा है. आइए जानते हैं कि सेलिना ने क्या लिखा है?

Author Edited By : Nancy Tomar
Updated: Jan 26, 2026 17:34
Celina Jaitly
Celina Jaitly. image credit- social media

Celina Jaitly: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. सेलिना खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती है. इस बीच अब सेलिना ने गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने तीन बेटों के लिए एक खास मैसेज लिखा है. सेलिना का ये पोस्ट जैसे ही इंटरनेट पर दिखा, तो चर्चा में आ गया. आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने इस पोस्ट में क्या लिखा है?

सेलिना जेटली ने शेयर किया पोस्ट

सेलिना जेटली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में अभिनेत्री अपने बच्चों के साथ नजर आ रही है. पोस्ट को शेयर करते हुए सेलिना ने एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है. सेलिना ने अपने पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि मेरे प्यारे बच्चों आपकी मां आप तक नहीं पहुंच सकती.

---विज्ञापन---

क्या बोलीं सेलिना?

सेलिना ने लिखा कि आज मेरा दिल बहुत भारी है क्योंकि हम हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड एक साथ नहीं देख सकते. मेरी आंखें आंसुओं से भर जाती हैं, लेकिन मैं यह सोचकर मुस्कुरा भी देती हूं कि आप तीनों भारतीय सेना की कैनाइन टुकड़ी को देखकर कितने खुश होते. मुझे उम्मीद है कि आप तीनों को गणतंत्र दिवस परेड देखने की परमिशन मिलेगी.

सेलिना का छलका दर्द

सेलिना ने आगे लिखा कि मुझे उम्मीद है कि आपको अपनी भारतीय जड़ों से जुड़े रहने की अनुमति दी जाएगी और आपको अपनी भारतीय पहचान मिटाने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा. उम्मीद है कि कोई आपको इसे पढ़ने के लिए प्रेरित करेगा. कोई ऐसा व्यक्ति जो समझता हो कि एक मां के लिए अपने प्यारे बच्चों से अलग होना कितना दर्दनाक होता है.

---विज्ञापन---

पति के साथ अनबन

सेलिना ने अपने पोस्ट में और क्या लिखा है? इसके लिए आप अभिनेत्री के पोस्ट को देख सकते हैं. गौरतलब है कि सेलिना जेटली लंबे वक्त से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. एक तरफ तो अभिनेत्री की उनके पति पीटर हाग से अनबन चल रही है और दूसरी ओर वो अपने भाई को छुड़ाने की हर संभव कोशिश कर रही हैं, लेकिन सेलिना को किसी भी मामले में अभी तक राहत नहीं मिली है.

यह भी पढ़ें- ‘शोले’ का वो चाइल्ड आर्टिस्ट, जिसने दी कई हिट फिल्में, बेटी-बीवी भी हैं बेहद पॉपुलर

First published on: Jan 26, 2026 04:16 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.