‘शोले’ का वो चाइल्ड आर्टिस्ट, जिसने दी कई हिट फिल्में, बेटी-बीवी भी हैं बेहद पॉपुलर

Sholay Child Artist: हिंदी सिनेमा के कई कलाकार ऐसे हैं, जिन्होंने सिनेमा को बेहद शानदार फिल्में दी हैं और खूब नाम कमाया है. आज हम आपको एक ऐसे ही स्टार के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं…

Sachin Pilgaonkar

Sachin Pilgaonkar. image credit- social media

Sholay Child Artist: हिंदी सिनेमा की कई फिल्में ऐसी हैं, जो आज भी बेहद पॉपुलर हैं. ना सिर्फ फिल्में बल्कि इन फिल्मों के किरदार भी लोगों के जहन में हैं. बॉलीवुड की पॉपुलर फिल्मों में से एक फिल्म ‘शोले’ आज भी बहुत लोगों की पसंद है और लोग इसे देखना पसंद करते हैं, लेकिन इस फिल्म का एक किरदार ऐसा भी है, जिसने ना सिर्फ इस फिल्म बल्कि इसके बाद सिनेमा को कई हिट फिल्में दी हैं. आइए जानते हैं कि ये कौन हैं?

विज्ञापन

फिल्म ‘शोले’ में चाइल्ड आर्टिस्ट

दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि फिल्म ‘शोले’ में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नजर आ चुके अभिनेता सचिन पिलगांवकर हैं. जी हां, सचिन पिलगांवकर ने फिल्म ‘शोले’ में इमाम साहब (ए.के. हंगल) के बेटे अहमद का किरदार अदा किया था. फिल्म में डाकू गब्बर सिंह बेरहमी से अहमद के पिता की हत्या कर देता है.

विज्ञापन

हिंदी के अलावा मराठी सिनेमा में भी पॉपुलर

फिल्म ‘शोले’ का अहमद इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्म देता गया और उन्होंने सिनेमा में अपनी पहचान बना ली. इतना ही नहीं बल्कि सचिन का नाम बड़े स्टार्स की लिस्ट में आने लगा. सचिन ने हिंदी के अलावा मराठी सिनेमा में भी शानदार काम किया है और लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई है.

रोमांटिक-कॉमेडी स्टार

ना सिर्फ सचिन बल्कि उनकी वाइफ और बेटी भी इंडस्ट्री में खूब पॉपुलर हैं. सचिन ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी और सिनेमा को कई कमाल की फिल्में दे डाली. हीरो के तौर पर सचिन को खूब पसंद किया गया और घर-घर में उन्हें रोमांटिक-कॉमेडी स्टार के तौर पर जाना जाने लगा.

विज्ञापन

वाइफ और बेटी भी पॉपुलर

सचिन ना सिर्फ एक कमाल के एक्टर थे बल्कि उन्होंने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के रूप में भी नाम कमाया है. इसके अलावा अगर सचिन की वाइफ और बेटी की बात करें तो सचिन की पत्नी सुप्रिया पिलगांवकर टीवी का बेहद पॉपुलर नाम हैं और उन्हें ‘ससुराल गेंदा फूल’ जैसे शोज से पहचान मिली है. वहीं, अगर सचिन की बेटी की बात करें तो उनकी बेटी का नाम श्रेया पिलगांवकर है, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर बेहद पॉपुलर हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ