Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 108 वां एपिसोड को संबोधित किया, इस दौरान पीएम ने वूमेन क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर, बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार सहित कई लोगों के मैसेज भी सुनवाए। ‘मन की बात’ में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने फिटनेस पर बात की और लोगों को टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा, लोग शॉर्टकट, फिल्टर लाइफ की तरफ भाग रहे हैं, जिससे कोई फायदा नहीं होने वाला है। साथ ही एक्टर ने बताया, स्विमिंग, बैडमिंटन खेलना, सीढ़ियों पर चढ़ना जैसी एक्सरसाइस पर वो ज्यादा फोकस करते हैं। उनका कहना था कि वो जिम से ज्यादा बाहरी एक्सरसाइज को लेकर ज्यादा सजग हैं।
अक्षय कुमार ने इस दौरन घी पर भी चर्चा की, उन्होंने कहा, कई वजन बढ़ने की चिंता में लोग घी खाना छोड़ देते हैं, लेकिन मुझे लगता है अगर घी सही मात्रा में खाया जाए तो ये आपको कभी नुकसान नहीं देगा। एक्टर ने लोगों को समझाते हुए कहा, फिटनेस एक प्रोसेस है, ‘यह इंस्टेंट कॉफी या 2 मिनट के नूडल्स की तरह नहीं। उन्होंने लोगों से प्रण लेने के लिए कहा, ‘कोई शॉर्टकट नहीं एक फिटर लाइफ जिएं, फिल्टर जीवन से दूर रहें।’
ये भी पढ़ें-Virat Kohli के पीछे-पीछे विदेश पहुंची Anushka!
‘शॉर्टकट को न अपनाएं’
अक्षय कुमार ने Steroid जैसे शॉर्टकट पर भी बात की। उन्होंने कहा, Steroid से दूर रहे, शॉर्टकट से बॉडी को नुकसान होता है इससे बॉडी ऊपर से फूल जाती है, लेकिन अंदर से ये खोखली हो जाती है। उन्होंने आगे एक्टर्स के पीछे की सच्चाई का राज भी खोला, उन्होंने कहा है, ‘एक्टर्स अक्सर वैसे नहीं होते जैसे वे स्क्रीन पर दिखते हैं। कई प्रकार के फिल्टर और स्पेशल इफेक्ट का इस्तेमाल किया जाता है और उन्हें देखने के बाद, हम अपने शरीर को बदलने के लिए गलत शॉर्टकट का उपयोग करना शुरू कर देते हैं।’
संबंधित खबरें
'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
2 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
4 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
5 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
5 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
6 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
8 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
1 day agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
1 day agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines