Chauhaan Title Announcement: अजय देवगन हमेशा ही अपनी फिल्मों के लिए चर्चा में रहते हैं. अब अजय अपनी नई फिल्म को लेकर सुर्खियों हैं. अजय की नई आने वाली फिल्म की अनाउंसमेंट हो गई है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म का नाम क्या है? और ये कब रिलीज होगी?
फिल्म का नाम ‘चौहान’
अजय की नई फिल्म का नाम ‘चौहान’ है. दरअसल, फिल्म से जुड़ा एक वीडियो जियो स्टूडियो ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो में अजय देवगन का एक्शन अंदाज देखने को मिल रहा है. फिल्म के अनाउंसमेंट वीडियो से साफ पता चलता है कि अजय देवगन की ये फिल्म भारत-कश्मीर के मुद्दे पर बेस्ड है.
अजय देवगन का लुक
जैसे ही फिल्म का वीडियो सामने आने, तो वैसे ही इंटरनेट पर इसकी चर्चा शुरू हो गई. वहीं, अगर वीडियो की बात करें तो इसकी शुरुआत ‘चौहान’ के डायलॉग से होती है. इसके बाद वीडियो में कई कश्मीरी लड़के प्रदर्शन करते हुए नजर आते हैं और वीडियो के आखिरी में अजय देवगन का लुक नजर आता है.
यूजर्स दे रहे रिएक्शन
इतना ही नहीं बल्कि इसके साथ ही बैकग्राउंड में अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘हम’ का ‘जुम्मा चुम्मा दे दे’ गाना बजता हुआ सुनाई देता है. फिल्म का ये अनाउंसमेंट वीडियो सोशल मीडिया पर रिलीज होते ही तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं और इसकी तारीफ कर रहे हैं.
कब होगी रिलीज?
इसी के साथ अगर फिल्म की रिलीज की बात करें तो आपको बता दें कि ये फिल्म 1 अक्टूबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. हालांकि, खास बात ये है कि फिल्म ‘चौहान’ की अनाउंसमेंट अजय देवगन के पिता स्टंट डायरेक्टर वीरू देवगन के जन्मदिन पर की गई है, जो फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है.
फिल्म का लोगों को इंतजार
बता दें कि इस फिल्म को ज्योति देशपांडे, आनंद एल राय और हिमांशू शर्मा प्रोड्यूस कर रहे हैं. वहीं, फिल्म का निर्देशन नीरज यादव कर रहे हैं. देखने वाली बात होगी कि फिल्म जब रिलीज होगी, तब इसे लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है. हालांकि, इसके लिए लंबा इंतजार करना होगा.
यह भी पढ़ें- 104 डिग्री बुखार और 1 गाना… Akshay Kumar के लिए आसान नहीं थी इस सॉन्ग की शूटिंग
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
2 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
5 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
6 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
7 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
8 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
1 day agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
1 day ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines