104 डिग्री बुखार और 1 गाना... Akshay Kumar के लिए आसान नहीं थी इस सॉन्ग की शूटिंग, तेज फीवर में भी करते रहे डांस

Akshay Kumar: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार हमेशा ही अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लेते हैं. अक्षय अपनी हर फिल्म के लिए बेहद मेहनत करते हैं. इस बीच अक्षय की मेहनत का एक और किस्सा सामने आया है.

Akshay Kumar
1 / 7
Akshay Kumar. image credit- social media

विज्ञापन

घिस घिस घिस सॉन्ग

घिस घिस घिस सॉन्ग2 / 7

दरअसल, यहां जिस गाने की बात हो रही है, वो कोई और नहीं बल्कि फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का  भोजपुरी गाना ‘घिस घिस घिस’ है. इस गाने में अक्षय कुमार ने अक्षरा सिंह के साथ धमाकेदार डांस किया है.

विज्ञापन

तेज बुखार होने के बाद भी पूरी की शूटिंग

तेज बुखार होने के बाद भी पूरी की शूटिंग3 / 7

अब इस गाने की शूटिंग के दौरान का एक किस्सा अक्षरा सिंह ने शेयर किया है. उन्होंने बताया कि अक्षय कुमार ने तेज बुखार में होने के बावजूद भी इस गाने की शूटिंग पूरी की थी.

अक्षरा सिंह ने किया रिवील

अक्षरा सिंह ने किया रिवील4 / 7

न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बात करते हुए अक्षरा सिंह ने बताया कि सबसे बड़ी बात तो ये थी कि शूटिंग के दौरान उन्हें (अक्षय कुमार) 103-104 डिग्री का तेज बुखार था. मैं लगातार उन्हें देख रही थी और मुझे अहसास हुआ कि वो अपने काम और अपनी कला से कितना बेपनाह प्यार करते हैं. वो अपने काम को पूरी जिम्मेदारी और गजब के समर्पण के साथ करते हैं.

विज्ञापन

अक्षरा सिंह ने क्या कहा

अक्षरा सिंह ने क्या कहा5 / 7

अक्षरा सिंह ने आगे कहा कि इस गाने में काम करना उनके लिए किसी सपने जैसा था. उन्होंने बताया कि मेरे पास अहमद सर के प्रोडक्शन हाउस से फोन आया था और मुझे कहा गया कि फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में एक गाना है और मुझे वो करना है.

अक्षय ने गाने के लिए की मेहनत

अक्षय ने गाने के लिए की मेहनत6 / 7

फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार को भोजपुरी गाने ‘घिस घिस घिस’ की शूटिंग करते हुए दिखाया गया है. कुछ भी हो लेकिन अक्षय ने गाने के लिए बेहद मेहनत की और तेज बुखार में भी डांस किया.

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट7 / 7

इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलिन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल और रवीना टंडन जैसे सितारे लीड किरदारों में हैं. वहीं, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी भी अहर रोल निभा रहे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन