---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

‘बॉर्डर’ की स्क्रीनिंग में गई 59 जानें…,उपहार अग्निकांड पर बनी Netflix की ये पॉपुलर सीरीज

सनी देओल फिल्म 'बॉर्डर 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है. लेकिन साल 1997 में रिलीज फिल्म 'बॉर्डर' की स्क्रीनिंग के दौरान एक ऐसा हादसा हुआ था, जिसमें 59 लोग जान गंवा बैठे थे. अब इस हादसे पर नेटफ्लिक्स पर एक सीरीज बनी है.

Author Edited By : Shahzad Khan
Updated: Feb 2, 2026 21:09
border

सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इन दिनों सिनेमाघरों में गदर मचा रही है और बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. इस फिल्म में सनी पाजी के साथ अहान शेट्टी, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ नजर आए हैं. ‘बॉर्डर 2’ को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है. यह मूवी 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने पहले ही दिन 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. दरअसल यह फिल्म साल 1997 में आई ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है, जिसे काफी प्यार मिल रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि 13 जून 1997 ‘बॉर्डर’ की स्क्रीनिंग के दौरान एक ऐसा हादसा हुआ था, जिसमें 59 लोगों की जान चली गई थी. आइए जानते हैं इसके बारे में.

यह भी पढ़ें: मिस्ट्री के शौकीन हो? ‘असुर’ और ‘पाताल लोक’ जैसी ये 5 वेब सीरीज हिला देंगी दिमाग

---विज्ञापन---

कब रिलीज हुई थी ‘बॉर्डर’

आपको बता दें 29 साल पहले फिल्म ‘बॉर्डर’ की स्क्रीनिंग के दौरान एक ऐसी घटना घटी थी, जिसे आज भी याद करके रुंह कांप जाती है. दरअसल 13 जून 1997 को ‘बॉर्डर’ फिल्म रिलीज हुई थी. इस का क्रेज इतना ज्यादा था की हर कोई यह फिल्म थिएटर में जाकर देखना चाहता था. जब यह फिल्म रिलीज हुई तो ऐसा कोई शो नहीं था, जो हाउसफूल रहा हो. आपको बता दें कि जब लोग सिनेमाघर के अंदर फिल्म का मजा ले रहे थे तभी थिएटर के बाहर एक ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई. यह आग इतनी तेज फैली की कुछ मिनट में थिएटर के अंदर चली गई और दम घुटने से 59 लोगों की जान चली गई थी. हैरानी की बात यह थी मरने वालो में 23 बच्चे शामिल थे, 1 की उम्र महज एक महीने थी. आपको बता दें कि यह अग्निकांड कहीं आर नहीं बल्कि देश की राजधानी दिल्ली के ग्रीन पार्क में स्थित उपहार सिनेमा में हुआ था.

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ का इंतजार खत्म? आदित्य धर ने टीजर को लेकर दे दिया बड़ा अपडेट

---विज्ञापन---

उपहार अग्निकांड सीरीज का क्या नाम है?

दरअसल उपहार अग्निकांड नेटफ्लिक्स के ऊपर एक वेब सीरीज बनी है, जो काफी अब काफी ज्यादा वायरल हो रही है. बता दें कि यह सीरीज साल 2023 में ‘ट्रायल बाय फायर’ के नाम से रिलीज की गई है. इस सीरीज में आपको उपहार सिनेमा अग्निकांड के बारे में आपको बताती है. यह फिल्म तो हिट हो गई थी लेकिन इस अग्निकांड ने सबको हैरान करके रख दिया था.

First published on: Feb 02, 2026 09:09 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.