हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. मशहूर फिल्म मेकर एम.एम बेग का 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. बेग इंडस्ट्री में अपने नाम के साथ-साथ बेबी गुड्डू के पिता के रूप में भी जाने जाते हैं. रिपोर्ट के अनुसार बेग अपने ही घर में मृत पाए गए हैं. दरअसल, इस बात को लगभग 1 हफ्ते का वक्त बीत चुका है. बेग की निधन की खबर उनके पब्लिसिस्ट हनीफ जावेरी ने साझा की है. हनीफ जावेरी ने बताया की बेग साहब लंबे समय से बीमार चल रहे थे. इतना ही नहीं वो अकेले रह रहे थे. हनीफ ने आगे बताया कि वो 4-5 दिनों से घर से बाहर नहीं निकले थे, जब घर से बदबू आना शुरू हुआ तो पड़ोसियों ने पुलिस में शिकायत की और जब पुलिस ने दरवाजा खोल कर देखा, तो बेग साहब अंदर मृत पड़े थे. इस बात की सूचना उनकी बेटी को दे दी गई है.
आपको बता दें कि पुलिस ने रात के करीब 1:30 से 2:00 के बीच बेग के शव को पोस्टमार्टम के लिए कपूर अस्पताल भेज दिया है. हनीफ जावेरी ने आग कहा की बेग साहब एक बहुत प्यारे इंसान थे. मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हुं.
STORY | Veteran filmmaker M M Baig found dead at his home
— Press Trust of India (@PTI_News) February 19, 2026
Veteran filmmaker M M Baig, father of popular yesteryear child artist Baby Guddu and who was involved with films such as "Razia Sultan" and directed "Chhoti Bahu", was found dead at his home, his publicist Hanif Zaveri… pic.twitter.com/VdHlMsOh24
कौन थें फिल्ममेकर एम.एम. बेग
आपको बता दें कि एम.एम बेग ने फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय तक काम किया है, वो अपने शांत स्वभाव और अपने काम के कारण जाने जाते थे. वहीं 80-90 के दशक उनकी बेटी बेबी गुड्डू ने चाइल्ड आर्टिस्ट के दौर पर काम किया है. लेकिन बेग का नाम आम लोगों के बीच में इतना मशहूर नहीं हुआ है. हालांकि, बेग ने 80-90 के दशक में कई सारी फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है. इतना ही नहीं बेग ने अपनी करीयर की शुरुआत में कई बड़े फिल्म मेकर के साथ काम किया है, जैसे- जे. ओम प्रकाश, विमल कुमार और राकेश रोशन शामिल है. दिवंगत, बेग ने 80-90 के दशक में कई सारी कमर्शियल फिल्मों में काम किया है. रिपोर्ट्स के अनुसार ऋतिक रोशन को भी बेग ने डेब्यू में काफी सहायता की थी. इतना ही नहीं उन्होंने ऋतिक रोशन को वॉइस मॉड्यूलेशन और डायलॉग प्रैक्टिस में काफी मदद की थी.










