हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

जब एक्टर्स ने खुद गाए अपने फिल्म के गाने, आवाज भी रही सुपरहिट

बॉलीवुड में कई एक्टर्स ने खुद गाना गाया, जिसकी आवाज को दर्शकों ने खूब पसंद किया और गाने हिट हुए।आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ एक्टर्स के बारे में।

विज्ञापन
Photo Credit- News24

बॉलीवुड में अक्सर सिंगर्स ही फिल्मों के गाने गाते हैं, लेकिन कई बार ऐसा भी हुआ है जब एक्टर्स ने खुद अपने फिल्म के लिए गाना गाया। हैरानी की बात ये रही कि इन एक्टर्स की आवाज को लोगों ने खूब पसंद किया और उनके गाए गाने सुपरहिट हो गए। चलिए जानते हैं कुछ ऐसे ही बॉलीवुड एक्टर्स के बारे में जिनकी आवाज ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया।

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन ने ‘सिलसिला’ फिल्म में ‘रंग बरसे’ गाना गाया था। उनकी भारी आवाज और बनारसी अंदाज ने इस होली सॉन्ग को खास बना दिया। ये गाना आज भी हर होली पर सबसे ज्यादा बजता है।

आमिर खान

आमिर खान ने फिल्म ‘गुलाम’ के लिए खुद ‘आती क्या खंडाला’ गाना गाया था। ये गाना बहुत पॉपुलर हुआ और आज भी लोगों को याद है। गाने में आमिर का मस्ती भरा अंदाज लोगों को खूब पसंद आया।

विज्ञापन

सलमान खान

सलमान खान ने ‘हीरो’ फिल्म में ‘मैं हूं हीरो तेरा’ गाना गाया था। सलमान ने ये रोमांटिक गाना खुद गाया था, और ये गाना काफी हिट हुआ। उनकी आवाज ने गाने में इमोशन और स्टार पावर जोड़ दी।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ फिल्म में ‘समझावां अनप्लग्ड’ गाना गाया था। आलिया की मीठी और सॉफ्ट आवाज में गाया गया ये रोमांटिक गाना दर्शकों को बहुत पसंद आया। उनके वर्जन ने गाने को एक नया एहसास दिया।

विज्ञापन

 

श्रद्धा कपूर ने

श्रद्धा कपूर ने ‘एक विलेन’ फिल्म में ‘गलियां अनप्लग्ड’ सॉन्ग गाया था। श्रद्धा की मासूम और सादगी भरे आवाज ने इस गाने को बहुत खूबसूरत बना दिया। उनके गाए वर्जन को लोगों ने बहुत पसंद किया।

 

ये भी पढ़ें-  Banita Sandhu ने किया 18 घंटे की शिफ्ट का विरोध, Deepika Padukone के शिफ्ट की मांग का किया समर्थन

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola