Banita Sandhu ने किया 18 घंटे की शिफ्ट का विरोध, Deepika Padukone के शिफ्ट की मांग का किया समर्थन

दीपिका पादुकोण के ‘स्पिरिट’ फिल्म छोड़ने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में 8 घंटे की काम की शिफ्ट को लेकर चर्चा शुरू हो गई। इस पर एक्ट्रेस बनीता संधू ने भी अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में बहुत लंबी शिफ्ट्स होती हैं जो ठीक नहीं हैं।

Banita Sandhu ने किया 18 घंटे की शिफ्ट का विरोध, Deepika Padukone के शिफ्ट की मांग का किया समर्थन

Image Credit- Instagram

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ से बाहर होने की खबर के बाद इंडस्ट्री में एक्टर्स के लिए 8 घंटे की शिफ्ट को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। कुछ कलाकारों ने इस मांग को सही बताया, जबकि कुछ ने कहा कि ये हर इंसान की अपनी सोच पर निर्भर करता है। बनीता संधू, जो हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों में काम कर चुकी हैं, उन्होंने भी बॉलीवुड में 16 से 18 घंटे की लंबी शिफ्ट्स के खिलाफ अपनी बात रखी।

बनीता संधू ने क्या कहा? 

स्क्रीन के साथ एक इंटरव्यू में बनीता ने बताया कि इंडस्ट्री में मजबूत नियम और कानून होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि विदेशों में एक अच्छी बात ये है कि वहां यूनियन्स होती हैं जो एक्टर्स और बाकी क्रू की भलाई का ध्यान रखती हैं। उन्होंने ये भी कहा कि वो हमेशा चाहती हैं कि शूटिंग के बाद कम से कम 12 घंटे का रेस्ट टाइम जरूर मिले। उनके मुताबिक, फिल्म बनाना कोई जंग नहीं है और किसी की मानसिक सेहत इस काम में खराब नहीं होनी चाहिए। ये काम कभी भी इंसानी हकों की अनदेखी करके नहीं किया जाना चाहिए।

Advertisment

‘मुझे बॉलीवुड से ब्लैकलिस्ट कर दिया गया’

उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने जब लंबे घंटों की शूटिंग पर सवाल उठाए, तो शायद उसी वजह से उन्हें इंडस्ट्री से बाहर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि आजकल चीजें थोड़ी बेहतर हो रही हैं, लेकिन करियर की शुरुआत में मुझे लगता था कि ऐसे ही काम होता है। मैं रोज 16-18 घंटे काम करती थी, पूरा दिन शूटिंग और फिर रात को फ्लाइट लेती थी। कई बार 24 घंटे लगातार काम करना पड़ता था।

‘मैंने खुद के और बाकी टीम के लिए आवाज उठाई। प्रोड्यूसर्स से कहा कि ये सही नहीं है। हो सकता है कि इसी वजह से मुझे ब्लैकलिस्ट कर दिया गया हो, लेकिन मुझे कोई पछतावा नहीं है। मैं हमेशा सही बात के लिए खड़ी रही हूं।’

‘बॉलीवुड से ज्यादा काम नहीं मिला’

उन्होंने बताया कि फिल्म ‘अक्टूबर’ के बाद वो भारत में पूरी तरह नहीं रह रही थीं। शूटिंग के लिए आती थीं और फिर वापस अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स और पढ़ाई में लग जाती थीं। बनीता ने कहा कि बहुत से लोगों को लगता है कि मैं गायब हो गई थी और अब वापस आई हूं, लेकिन मेरे लिए ऐसा कुछ नहीं था। मैं लगातार काम कर रही थी, बस भारत के बाहर। ‘अक्टूबर’ के बाद मैंने हर साल हॉलीवुड और साउथ की फिल्में कीं। मुझे दुनियाभर से काम मिला, बस बॉलीवुड से कम। अगर उस समय मैं भारत में रहती, तो शायद बहुत अमीर हो जाती। कई प्रोड्यूसर्स ने बाद में मुझसे कहा कि हम तुम्हें अपनी फिल्म में लेना चाहते थे लेकिन पता ही नहीं चला तुम कहां हो। बॉलीवुड में अगर आप लोगों की नजरों से दूर हो जाते हो, तो वो आपको भूल भी जाते हैं।

विज्ञापन

आपको बता दें कि दीपिका को फिल्म ‘स्पिरिट’ में प्रभास के साथ काम करना था, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका ने कुछ शर्तें रखी थीं, जैसे फिल्म के मुनाफे में हिस्सा, रोजाना 8 घंटे की शूटिंग जैसी बातें। ये बातें डायरेक्टर को पसंद नहीं आईं और इसी वजह से दीपिका ने फिल्म छोड़ दी। अब इस फिल्म में त्रिप्ती डिमरी लीड रोल में नजर आएंगी।

बनीता संधू की नई फिल्म

इस समय बनीता संधू फिल्म ‘डिटेक्टिव शेरदिल’ में नजर आ रही हैं। इसमें उनके साथ दिलजीत दोसांझ, बोमन ईरानी, डायना पेंटी, रत्ना पाठक शाह और चंकी पांडे जैसे कलाकार हैं। यह एक कॉमेडी मिस्ट्री फिल्म है, जिसे रवि छाबड़िया ने डायरेक्ट किया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ