Salman Khan Funny Instagram Post: बॉलीवुड सुपरस्टार दबंग खान यानी सलमान खान इन दिनों अपने अपकमिंग शो शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. भाईजान के इस शो को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं. इतना ही नहीं सलमान इन दिनों अपने एक पोस्ट के कारण भी चर्चा में आ गए हैं. वो अपने पोस्ट में अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं इस बार भी कुछ ऐसा ही दिखा है.
आपको बता दें कि सलमान खान ने इस बार अपने दोस्त के नए कैफे को लेकर एक मजेदार पोस्ट शेयर किया, जो काफी वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में एक्टर के फैंस भी मजेदार रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. भाईजान के इस पोस्ट ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है.
यह भी पढ़ें: कौन हैं विहान शेडगे? जिन्होंने ‘हनुमान अंश’ में निभाया नीम करौली बाबा के बचपन का रोल
सलमान खान ने शेयर किया मजेदार पोस्ट
सुपरस्टार सलमान खान के दोस्त ने बांद्रा में नया कैफे खोला है. भाईजान ने अपने दोस्त के इस कैफे को सपोर्ट करते हुए सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर की है. सलमान ने कैफे से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्टर ने ऐसा मैसेज लिखा है, जिसे पढ़ने के बाद हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ गई है. सुपरस्टार सलमान खान ने पोस्ट में एक मजाकिया मैसेज लिखा, ‘मेरी कॉफी रिफिल करना प्लीज और प्राइस मत बढ़ाना, क्वालिटी को मेंटेन करके रखना. इतना ही नहीं हाइजीन मेंटेन रखना, वरना मैं ‘उन्हें’ भेज देंगे इसके बाद समझे मामला खत्म समझो. खास बात यह कि सलमान खान ने जिस शख्स का जिक्र किया है, उनका नाम सीधे तौर पर नहीं लिया है. लेकिन भाईजान का पोस्ट आने बाद लोगों को समझने में बिल्कुल भी देर नहीं हुई है कि वो इस किसकी ओर इशारा कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: कौन हैं भागीरथ भट्ट? जिनकी ‘बिग बॉस 20’ में आने की हो रही चर्चा, जानें डिटेल्स
तुकाराम मुंढे का किया जिक्र?
लेकिन सलमान खान के इस पोस्ट के बाद से ही लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया है कि भाईजान ने महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन तुकाराम मुंढे की ओर इशारा किया है. बता दें कि तुकाराम मुंढे अपने सख्त रवैया और कड़क फैसले के लिए जाने जाते हैं. सलमान खान का यह पोस्ट कमिश्नर तुकाराम मुंढे से जुड़ा हुआ माना जा रहा है. तुकाराम इन दिनों वह खाने-पीने की दुकानों, रेस्टोरेंट्स और दूसरी फूड जगहों पर साफ-सफाई और क्वालिटी को लेकर कड़े तरीके से जांच कर रहे हैं.
संबंधित खबरें
क्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
3 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
4 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
4 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
5 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
6 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
14 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
16 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
19 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
20 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines