Who is Vihaan Shedge: फिल्म ‘हनुमान अंश’ लगातार सुर्खियों में छाई हुई है. ये फिल्म पहले टिकट खिड़की पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन इन दिनों फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बना रखी है और ये लगातार कमाई कर रही है. इस फिल्म की कहानी नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित है. फिल्म में 13 साल के विहान शेडगे ने नीम करौली बाबा के बचपन का रोल निभाया है. आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं विहान शेडगे?
कौन हैं विहान शेडगे?
विहान शेडगे की बात करें तो वो एक चाइल्ड आर्टिस्ट हैं, जिन्होंने कम उम्र में ही फिल्मों में अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, विहान फिलहाल 8वीं क्लास में पढ़ रहे हैं. फिल्म ‘हनुमान अंश’ से पहले विहान साल 2025 में रिलीज हुई मराठी फिल्म ‘झापूक झुपूक’ में भी नजर आ चुके हैं, लेकिन ‘हनुमान अंश’ के जरिए हिंदी दर्शकों के बीच उनकी अलग पहचान बन गई है.
फिल्म ‘हनुमान अंश’ में विहान का रोल
फिल्म ‘हनुमान अंश’ की ही अगर बात करें तो इस फिल्म में विहान शेडगे ने नीम करौली बाबा के बचपन का रोल अदा किया है. फिल्म में उनका किरदार कहानी के शुरुआती हिस्से में काफी अहम है क्योंकि इसी के जरिए दर्शकों को बाबा के जीवन के शुरुआती दौर और उनकी आध्यात्मिक यात्रा की झलक देखने को मिलती है.
कब रिलीज हुई थी फिल्म?
बता दें कि विशाल चतुर्वेदी की फिल्म ‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में विहान के अलावा चंदन के. आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे सहित कई सितारों ने अहम किरदार निभाया है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाल कर रही है और कमाई करने में लगी हुई है.
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
वहीं, अगर फिल्म ‘हनुमान अंश’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात करें तो, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 61.38 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. साथ ही अगर फिल्म के बजट पर गौर करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म का बजट लगभग 1.8 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.
फिल्म को मिला अच्छा रिस्पॉन्स
हालिया रिलीज फिल्म ‘हनुमान अंश’ को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और ये फिल्म शानदार कमाई करने में भी लगी हुई है. हालांकि, पहले कुछ दिनों तक फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर किसी ने भाव नहीं दिया, लेकिन जैसे-जैसे समय बीता और लोगों ने फिल्म देखी, तो इसके पॉजिटिव रिव्यू सामने आए और लोग इस फिल्म को देखने के लिए जाने लगे, जिसके बाद फिल्म की कमाई ने रफ्तार पकड़ ली.
यह भी पढ़ें- The Traitors 2 Winner: कौन बना शो का विनर, विजेता को मिली कितनी प्राइज मनी? जानें डिटेल्स