सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड शेरा का रिश्ता किसी से भी छिपा हुआ नहीं है. एक्टर की तरह उनका बॉडीगार्ड भी काफी मशहूर है. भाईजान के साथ अक्सर शेरा को देखा जाता है. लेकिन इस बार शेरा के बेटे अबीर सिंह सुर्खियों में बने हुए है. दरअसल, शेरा का बेटे जल्द ही बॉलीवुड में अपना कदम रख सकते हैं. इतनी ही नहीं खबरें यह भी आ रही है कि अबीर को सलमान खान बॉलीवुड में मदद करने वाले हैं. चलिए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह बॉलीवुड में फिल्म ‘टार्जन’ से अपना कदम रख सकते हैं. वहीं खबर यह भी है कि इस मूवी में अबीर के साथ फिल्म में सूरज पंचोली भी नजर आने वाले हैं. बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि शेरा के बेटे अबीर सिंह की बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर खबर आ रही है. उनके डेब्यू की पहली बार चर्चा साल 2022 में शुरू हुई थी.
यह भी पढ़ें: खतरनाक ट्विस्ट से भरी है तमिल सिनेमा की ‘युद्धम सेई’ फिल्म, क्लाइमैक्स तक नहीं हटेगी नजर
बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे शेरा के बेटे अबीर सिंह
वहीं खबरें यह भी आ रही हैं कि फिल्म ‘टार्जन’ के निर्माता दबंग खान यानी सलमान खान होने वाले है. हालांकि, अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. वहीं यह भी अभी कंफर्म नहीं हुआ है कि इस मूवी को कौन डायरेक्ट करेगा या फिर इसे किस प्रोडक्शन हाउस में बनाया जाएगा. इतनी ही नहीं मूवी की स्टार कास्ट को लेकर भी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
बता दें कि साल 2022 में सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह की बॉलीवुड में डेब्यू की खबर सामने आई थी. इस दौरान खबर यह भी आई थी कि इसके लिए सलमान खान ने मूवी के निर्देशन के लिए निर्देशक और एक्टर सतीश कौशिक से बात भी की थी. कहा जा रहा था कि फिल्म की शूटिंग जनवरी 2023 में शुरू हो सकती है. लेकिन मार्च 2023 में सतीश कौशिक का निधन हो गया था. बता दें कि फिल्म का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ था.
यह भी पढ़ें: तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा चमोला ने उठाया बड़ा कदम, गौरव खन्ना को किया अनफॉलो; डिलीट कीं सारी फोटोज
सलमान खान के वर्कफ्रंट
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर व्यस्त चल रहे हैं. इतना ही नहीं भाईजान वामशी पैदिपल्ली के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘SVC63’ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं. वहीं इन दिनों सलमान खान ‘बिग बॉस 20’ होस्ट कर रहे हैं.
संबंधित खबरें
हनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
3 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
4 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
5 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
5 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
6 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
7 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
7 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines