हिंदी न्यूज़/एंटरटेनमेंट/US नंबर से रणवीर सिंह को मिली थी धमकी, लॉरेंस गैंग के हैरी बॉक्सर ने मांगे 10 करोड़ रुपये
एंटरटेनमेंट
US नंबर से रणवीर सिंह को मिली थी धमकी, लॉरेंस गैंग के हैरी बॉक्सर ने मांगे 10 करोड़ रुपये
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह को बीते दिनों व्हाट्सएप वॉइस नोट के जरिए 10 करोड़ रुपए फिरौती की मांग की गई थी. वहीं अब इस मामले में नया खुलासा हुआ है. दरअसल, यह वाइस नोट्स अमेरिकी नंबर से आया था. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
रणवीर सिंह को US नंबर से मिली थी धमकी, मांगे 10 करोड़
Share :
हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार रणवीर सिंह अपनी फिल्म 'धुरंधर पार्ट 2' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं. लेकिन इसी बीच उन्हें व्हाट्सएप वॉइस नोट के जरिए एक धमकी मिली थी और रणवीर सिंह से 10 करोड़ रुपए की फिरौती की मांग की गई थी. वहीं मुंबई पुलिस ने जांच से पहले ही इस धमकी के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तार को जोड़ दिया था. हालांकि, धमकी के बाद से ही सुपरस्टार रणबीर सिंह की सुरक्षा को काफी बढ़ा दी गई है. लेकिन अब व्हाट्सएप वॉइस नोट को लेकर एक खुलासा हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वाइस नोट्स अमेरीकी नंबर से भेजा गया था. इतना ही नहीं इस नोट को कथित तौर पर लॉरेंस गैंग के गुर्गे हैरी बॉक्सर ने भेजा था.
दरअसल, 'एनडीटीवी' की रिपोर्ट के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर ने भेजी थी. हैरी बॉक्सर सुपरस्टार रणवीर सिंह से 10 करोड़ रुपये की जबरन वसूली करने की कोशिश की है. सूत्रों के अनुसार हैरी बॉक्सर ने जिस नंबर से रणवीर सिंह के मैनेजर को वाइस नोट्स भेजा था वो नंबर अमेरिका का है. आपको बता दें कि धुरंधर के रणवीर सिंह को धमकी 10 फरवरी को मिली थी. दरअसल, गैंगस्टर ने पहचान छुपाने के लिए वीपीएन का इस्तेमाल किया है. लेकिन पुलिस के सूत्रों ने यह कंफर्म किया है कि यह आवाज हैरी बॉक्सर की ही है. वहीं अब मुंबई क्राइम ब्रांच ने अधिक जानकारी के लिए अमेरिकी अधिकारियों से संपर्क किया है.
आपको बता दें कि हाल ही में सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को भी ईमेल के जरिए धमकी मिली है. इस मेल के जरिए उनसे करोड़ो रुपये की मांग की गई है. आयुष शर्मा के मामले में भी नया मोड़ आया है. दरअसल, जांच के बाद पता चला है कि आयुष को जो ईमेल भेजा गया है, वो स्वीडन से भेजा गया है. इतना ही नहीं कुछ दिन पहले फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर पर भी गोलीबारी की थी. हालांकि इस मामले में पुलिस ने अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया है.
हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार रणवीर सिंह अपनी फिल्म ‘धुरंधर पार्ट 2’ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं. लेकिन इसी बीच उन्हें व्हाट्सएप वॉइस नोट के जरिए एक धमकी मिली थी और रणवीर सिंह से 10 करोड़ रुपए की फिरौती की मांग की गई थी. वहीं मुंबई पुलिस ने जांच से पहले ही इस धमकी के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तार को जोड़ दिया था. हालांकि, धमकी के बाद से ही सुपरस्टार रणबीर सिंह की सुरक्षा को काफी बढ़ा दी गई है. लेकिन अब व्हाट्सएप वॉइस नोट को लेकर एक खुलासा हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वाइस नोट्स अमेरीकी नंबर से भेजा गया था. इतना ही नहीं इस नोट को कथित तौर पर लॉरेंस गैंग के गुर्गे हैरी बॉक्सर ने भेजा था.
दरअसल, ‘एनडीटीवी’ की रिपोर्ट के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर ने भेजी थी. हैरी बॉक्सर सुपरस्टार रणवीर सिंह से 10 करोड़ रुपये की जबरन वसूली करने की कोशिश की है. सूत्रों के अनुसार हैरी बॉक्सर ने जिस नंबर से रणवीर सिंह के मैनेजर को वाइस नोट्स भेजा था वो नंबर अमेरिका का है. आपको बता दें कि धुरंधर के रणवीर सिंह को धमकी 10 फरवरी को मिली थी. दरअसल, गैंगस्टर ने पहचान छुपाने के लिए वीपीएन का इस्तेमाल किया है. लेकिन पुलिस के सूत्रों ने यह कंफर्म किया है कि यह आवाज हैरी बॉक्सर की ही है. वहीं अब मुंबई क्राइम ब्रांच ने अधिक जानकारी के लिए अमेरिकी अधिकारियों से संपर्क किया है.
आपको बता दें कि हाल ही में सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को भी ईमेल के जरिए धमकी मिली है. इस मेल के जरिए उनसे करोड़ो रुपये की मांग की गई है. आयुष शर्मा के मामले में भी नया मोड़ आया है. दरअसल, जांच के बाद पता चला है कि आयुष को जो ईमेल भेजा गया है, वो स्वीडन से भेजा गया है. इतना ही नहीं कुछ दिन पहले फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर पर भी गोलीबारी की थी. हालांकि इस मामले में पुलिस ने अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया है.