हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Ananya Pandey और Kartik Aaryan में हुए आखों से इशारे, 'पति' और 'वो' का क्यूट वीडियो हुआ वायरल

Ananya Pandey & Kartik Aaryan Cute Video: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे का बेहद ही प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। दोनों हाल ही में एक इवेंट पर दोनों स्पॉट हुए और आंखों ही आंखों में इशारे करते हुए देखे गए।

विज्ञापन
Ananya Pandey & Kartik Aaryan Cute Video

Ananya Pandey & Kartik Aaryan Cute Video: बॉलीवुड स्टार्स अक्सर इवेंट्स पर अपनी मौजूदगी से लाइमलाइट बटोर लेते हैं, उनके वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहते हैं। बस कुछ ऐसा ही अब लास्ट नाइट एक इवेंट के दौरान भी देखने को मिला जहां बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपने चार्म और गुड लुक्स से एक बार फिर सभी का दिल जीता। इवेंट पर कार्तिन ने करिश्मा कपूर के साथ भी काफी बातचीत की लेकिन बॉलीवुड की ‘बे’ अनन्या पांडे के साथ उनके आंखों ही आंखों में हुए इशारों ने काफी सुर्खियां बटोरीं। क्या है पूरा मामला चलिए आपको बताते हैं।

इवेंट पर स्पॉट हुए कई बड़ी हस्तियां

इवेंट पर कई बड़े स्टार्स पहुंचे थे जहां उन्हें उनके बेहतरीन काम के लिए महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की तरफ से अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्तिक आर्यन के अलावा बॉलीवुड डीवा करिश्मा कपूर, अनन्या पांडे और शरवरी वाघ भी मौजूद थीं। इसके अलाला टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने कैंसर से जंग के बीच भी यहां पहुंचकर सभी को हैरान कर दिया।

कार्तिक-अनन्या पांडे में हुए इशारे

इवेंट में ‘पति, पत्नी और वो’ फिल्म में एक साथ काम कर चुकी जोड़ी कार्तिक और अनन्या पांडे ने सारा ध्यान खींच लिया। फैंस का सारा ध्यान इन दोनों ही एक्टर्स पर था क्योंकि एक वक्त पर दोनों के बीच प्यार की खिचड़ी पकने की खबरें जोरों पर थीं। कार्तिक इस दौरान एक ओर बैठे थे वहीं अनन्या उनसे कुछ दूर दूसरी तरफ कुर्सी पर बैठी हुई थीं। कार्तिक आर्यन जब इवेंट से जा रहे थे तो उन्होंने अनन्या पांडे को इशारे करते हुए बाय कहा जो कि कैमरे में कैद हो गया। इसके बाद अनन्या भी कार्तिक को बहुत देर तक वहां से जाते हुए देखती रहीं। कार्तिक और अनन्या के इस क्यूट वीडियो ने अब सोशल मीडिया पर काफी खलबली मचा दी है। दोनों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

अनन्या पांडे ने ‘कॉल मी बे’ में किया इंप्रेस

हाल ही में अमेजन पर रिलीज हुई अनन्या पांडे की सीरीज ‘कॉल मी बे’ भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर छाई हुई है। जी हां सीरीज में अनन्या पांडे की परफॉर्मेंस ने सभी को हैरान कर दिया है। एक्ट्रेस ने कमाल की एक्टिंग की है और अपने सभी हेटर्स और ट्रोलर्स को करारा जवाब दे दिया है।

यह भी पढ़ें: ‘प्लीज मेरे लिए दुआ करिए’, कैंसर से जूझ रहीं Hina Khan की इमोशनल अपील, कह दी ये बात

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola