'प्लीज मेरे लिए दुआ करिए', कैंसर से जूझ रहीं Hina Khan की इमोशनल अपील, कह दी ये बात

Hina Khan Requests Fans To Pray For Her Cancer Treatment: टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने कैंसर से जंग के बीच अपनी फैंस से दुआएं मागने की अपील की है।

Hina Khan Requests Fans To Pray For Her Cancer Treatment

Hina Khan Requests Fans To Pray For Her Cancer Treatment

Hina Khan Requests Fans To Pray For Her Cancer Treatment: टीवी की लोकप्रिय अदाकारा हिना खान ने हाल ही में एक इवेंट में अपने अद्भुत ब्राइडल रैंप वॉक से सभी को हैरान कर दिया था। ब्रेस्ट कैंसर से जूझने के बावजूद हिना का आत्मविश्वास और स्टाइल देखने लायक था। लास्ट नाइट भी एक्ट्रेस को एक इवेंट में देखा गया जिसमें वो एक ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं, जो उनके फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन

हिना खान ने इस इवेंट में पिंक कलर के कश्मीरी पटियाला सूट में शिरकत की, जिसे उन्होंने मैचिंग दुपट्टे के साथ पेयर किया। उनके इस स्टाइल ने ना सिर्फ उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए, बल्कि फैशन क्रिटिक्स को भी हिना ने इंप्रेस कर दिया। कर्ली हेयर विग और मैचिंग हैवी झुमकों के साथ हिना वाकई काफी खूबसूरत लग रही थीं।

विज्ञापन

हिना ने पोस्ट कर फैंस को दी जानकारी

इस इवेंट में हिना ने अपने लुक के बारे में अपनी राय फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘कैंसर के बाद ये मेरी पहली मीडिया के साथ बातचीत थी और मुझे अपने जन्मस्थान का एसेंस दिखाने में बहुत मजा आया। ये कश्मीरी पोशाक बेहद खूबसूरत है, जिसे खासतौर पर मेरे लिए तैयार किया गया था।’

करिश्मा कपूर और नव्या नंदा से मिलीं हिना

आपको बता दें इस इवेंट में कई दिग्गज सितारे भी शामिल थे। हिना के इवेंट से कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक में वो करिश्मा कपूर और नव्या नंदा से मिलते हुए नजर आ रही हैं। वहीं हिना जब अपनी कुर्सी पर जाकर बैठती हैं तो उन्हें वहां पहले से ही मौजूद अनन्या पांडे भी ग्रीट करती हैं। हिना एक्ट्रेस को दूर से ही हेलो करती हैं।

विज्ञापन

फैंस ने भी हिना के इस लुक की जमकर तारीफ की। सोशल मीडिया पर उनके फोटो और वीडियो वायरल हो गए हैं, जिसमें लोग उनके स्टाइल और आत्मविश्वास की सराहना कर रहे हैं।

विज्ञापन

हिना ने की दुआ करने की अपील

इस इवेंट से वापस लौटते हुए हिना खान ने वहां मौजूद सभी लोगों ने रिक्वेस्ट की वो उनके लिए दुआएं मांगे। वीडियो में उन्हें कहते हुए देखा जा सकता है कि प्लीज मेरी लिए सभी प्रार्थना करिए। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये वीडियो भी अब तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ