Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

इंडस्ट्री पर गोविंदा का शॉकिंग बयान, कहा- ‘फिल्म लाइन में जिसका नाम बड़ा, वही सबसे खतरनाक’

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया है. हालांकि, पिछले कुछ समय से उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है. इतना ही नहीं गोविंदा आज कल अपनी पर्सनल लाइफ के कारण काफी चर्चा में बने रहते हैं. इसी बीच गोविंदा एक पॉडकास्ट में नजर आए हैं, जहां उन्होंने इंडस्ट्री को लेकर अपनी बात रखी है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Author
Edited By : Shahzad Khan Updated: Mar 5, 2026 23:34
govinda
गोविंदा ने फिल्म इंडस्ट्री पर बयान दिया?

बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा को लोग खूब पसंद करते हैं. उन्होंने अपनी फिल्मों से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया है. उनकी कई सारी ऐसी फिल्में है, जिसने लोगों को खूब हंसाया है. हालांकि, पिछले कुछ सालों से उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है. इतना ही नहीं एक्टर गोविंदा आजकल अपनी पर्सनल लाइफ के कारण काफी ज्यादा सुर्खियों में बने रहते हैं. गोविंदा इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली है. जहां  आज भी बॉलीवुड के कई सितारे ओटीटी पर कमाल कर रहे हैं. वहीं बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी नजर नहीं आ रहे हैं.

लेकिन इसी बीच उनकी वाइफ के साथ रिलेशन को लेकर काफी खबरें आती रहती है. अभिनेता ने इस दौरान कई सारे इंटरव्यू दिए हैं. इतना ही उन्होंने फिल्म जगत पर भी खुलकर अपनी राय रखी है. एक्टर गोविंदा ने सिद्धार्थ आनंद से बातचीत के दौरान इंडस्ट्री को लेकर बड़ा खुलासा किया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: इजरायल-ईरान जंग के बीच दुबई में फंसी रणबीर कपूर की हीरोइन, डर के साय में गुजार रही रातें

गोविंदा ने पॉडकास्ट में क्या कहा

हाल ही में गोविंदा एक पॉडकास्ट में नजर आए हैं. यह पॉडकास्ट सिद्धार्थ कन्नन ने किया है. सिद्धार्थ ने गोविंद से पूछा क्या आपने एक वक्त में इतनी सारी फिल्में इसलिए साइन कर ली थी कि आप लोगों का भला करना चाहते थे? इस पर जवाब देते हुए गोविंदा ने कहा, ‘मैं लोगों का नहीं अपना भला चाहता था’. सिद्धार्थ ने आगे उनसे पूछा जब आप कई फिल्में नहीं की थी इसमें तो आपका नाम खराब हो गया ना. इस बात का जवाब देते हुए गोविंदा ने साफ कहा की फिल्म लाइन में नाम किसका अच्छा है जिसका नाम अच्छा है. वो बसे खतरनाक आदमी है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: रिलीज से पहले ‘धुरंधर 2’ का धमाका, ओवरसीज एडवांस बुकिंग से कमाए 1.40 करोड़, क्या टूटेगा ‘एनिमल’ का रिकॉर्ड?

गोविंदा ने फिल्मी जगत को लेकर कही बड़ी बात

गोविंदा आगे कहा, ‘यहां जिससे लोग ज्यादा प्यार करते हैं समझ लो वह उससे डरते हैं. यह दिलदार आदमी है उसका व्यवहार अच्छा नहीं होता, तो नाम उनका भी बिगड़ जाता. इतना ही नहीं गोविंदा ने आगे कहा, ‘इज्जत देने वाला और जिल्लत देने वाला मालिक सिर्फ ऊपर वाला है. हंसते हुए गोविंद ने यह भी कहा लेकिन ऊपर वाले के अगल-बगल वाले है वह इसका भरपूर फायदा उठाते हैं. गोविदा ने कहा जो भी हो किसी न किसी तरह से नाम बदनाम करके आपको बाहर का रास्ता दिखाया जाता है. गोविंदा ने उदाहरण देते हुए कहा, ‘आप अमिताभ बच्चन जी को ले लीजिए उन्होंने भी एक समय में 15-16 साल तक फिल्मी दुनिया से गायब रहे थे तो क्या उनको एक्टिंग नहीं आती थी. इतना ही राजेश खन्ना के साथ भी ऐसा ही देखने को मिला था उन्हें भी फिल्मी दुनिया से दूर कर दिया गया था.

First published on: Mar 05, 2026 09:57 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.