Live Updates
Bigg Boss 19 Premiere Live: शो में हुई लास्ट कंटेस्टेंट की एंट्री, कौन हैं ये शख्स?
शो के घर में 16वें कंटेस्टेंट की एंट्री हो गई है। ये कोई और नहीं बल्कि अमाल मलिक हैं। अमाल ने शो में एंट्री के दौरान बेहद प्यारा गाना गाया और दर्शकों का दिल जीत लिया?
Bigg Boss 19 Premiere Live: शो के 15वें कंटेस्टेंट बने मृदुल, फैंस ने दिखाया प्यार
सलमान खान के घर में मृदुल तिवारी की एंट्री हो चुकी है और फैंस का फैसला के दावेदारों ने मृदुल का सपोर्ट करते हुए उन्हें जीता दिया है। शो में मृदुल की एंट्री हो चुकी है।
Bigg Boss 19 Premiere Live: कुनिका बनी 14वीं कंटेस्टेंट, सलमान ने किया वेलकम
सलमान खान के शो में 14वीं कंटेस्टेंट की एंट्री हो गई है। कुनिका और सलमान खान ने आपस में बात की और इस दौरान कुनिका ने अपने बारे में बताया। कुनिका फिल्मी दुनिया हैं, लेकिन उन्होंने अपने फिल्मी करियर को छोड़कर वकालत की।
Bigg Boss 19 Premiere Live: नीलम गिरी की एंट्री, बनीं 13वीं कंटेस्टेंट
सलमान खान के शो में 13वें कंटेस्टेंट की एंट्री हो चुकी है। सलमान खान ने नीलम का वेलकम किया और उनके बारे में बात की। नीलम में बेहद शानदार डांस भी किया है। गौरतलब है कि नीलम को भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने लॉन्च किया था।
Bigg Boss 19 Premiere Live: फरहाना भट्ट शो की अगली कंटेस्टेंट, सलमान खान ने किया वेलकम
सलमान खान के घर में फरहाना भट्ट की एंट्री हो गई है, जो शो की 12वीं कंटेस्टेंट बनकर आई हैं। फरहाना भट्ट ने खुद का परिचय दिया और अपने बारे में बताया।
Bigg Boss 19 Premiere Live: कॉमेडियन प्रणीत मोरे की एंट्री, बने 11वें कंटेस्टेंट
कॉमेडियन प्रणीत मोरे शो के 11वें कंटेस्टेंट बने हैं। उन्होंने शो में आते ही अपनी कॉमेडी शुरू कर दी है, जो लोगों को पसंद आ रही है।
Bigg Boss 19 Premiere Live: नतालिया जानोसजेक बनी 10वीं कंटेस्टेंट, जियोहॉटस्टार ने शेयर किया प्रोफाइल
सलमान खान के शो की 10वीं कंटेस्टेंट भी सामने आ गई है। नतालिया जानोसजेक शो की अगली कंटेस्टेंट बनी हैं। जियोहॉटस्टार के इंस्टाग्राम पर इनका प्रोफाइल भी शेयर किया गया है। उन्होंने प्रीमियर में शानदार डांस परफॉर्मेंस दी है और दर्शकों को इम्प्रेस किया है।
Bigg Boss 19 Premiere Live: गौरव खन्ना ने दी धमाकेदार परफॉर्मेंस, इम्प्रेस हुए फैंस
गौरव खन्ना ने बेहद शानदार डांस किया है। गौरव को कलर्स के बेटे के तौर पर अनाउंस किया गया है। ये सबसे बड़ा ग्रीन फ्लैग है। सलमान ने भी गौरव का शानदार वेलकम किया है।
Bigg Boss 19 Premiere Live: गौरव खन्ना बने 9वें कंटेस्टेंट, शो में हुआ ग्रैंड वेलकम
सलमान खान के शो में गौरव खन्ना की एंट्री हो गई है। गौरव खन्ना के लिए हर कोई बेहद एक्साइटेड था। अब शो में वो फाइनली आ गए हैं। देखने वाली बात होगी कि गौरव शो में क्या कमाल करते हैं।
Bigg Boss 19 Premiere Live: शो का सातवां और 8वां कंटेस्टेंट कौन? सलमान ने एक साथ बुलाया
बसीर अली और अभिषेक बजाज की शो में एक साथ एंट्री हुई है। दोनों शो के 7वें और 8वें कंटेस्टेंट बनकर सामने आए हैं। भाईजान ने शो में दोनों का वेलकम किया है।
Bigg Boss 19 Premiere Live: शो में 6वें कंटेस्टेंट की एंट्री, नेहल चुडासमा बनी अगली कंटेस्टेंट
बिग बॉस के घर में नेहल चुडासमा बतौर 6वीं कंटेस्टेंट आ गई हैं। सलमान खान ने नेहल चुडासमा का वेलकम किया है। नेहल चुडासमा की एंट्री से फैंस बेहद खुश हैं।
Bigg Boss 19 Premiere Live: नगमा और अवेज की एंट्री, सलमान खान ने किया वेलकम
सलमान खान के शो में चौथे और पांचवें कंटेस्टेंट की एंट्री हो गई है। शो में नगमा और अवेज ने शानदार डांस किया है। फैंस को दोनों का डांस पसंद आया है।
Bigg Boss 19 Premiere Live: शो में चौथे और 5वें कंटेस्टेंट की एंट्री, सलमान ने किया अनाउंस
बिग बॉस 19 के चौथे और पांचवें कंटेस्टेंट के तौर पर नगमा और अवेज आए हैं। सलमान खान ने दोनों का वेलकम किया है और दोनों ने शानदार डांस किया है।
Bigg Boss 19 Premiere Live: शाहरुख के हमशक्ल की एंट्री, सलमान हैरान
सलमान खान के शो में शाहरुख के हमशक्ल की एंट्री हुई है। इस दौरान वो 'पठान' के डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं। साथ ही ये देखकर सलमान भी हैरान है।
Bigg Boss 19 Premiere Live: शो की तीसरी कंटेस्टेंट बनीं तान्या मित्तल
सलमान खान के शो में तीसरे कंटेस्टेंट की एंट्री हो चुकी है। बिग बॉस की तीसरी कंटेस्टेंट तान्या मित्तल हैं। सलमान ने जीशान से तान्या को मिलवाया। साथ ही तान्या ने सलमान से सच्चे प्यार को लेकर सवाल किया है।
Bigg Boss 19 Premiere Live: शो की तीसरी कंटेस्टेंट बनी तान्या मित्तल
शो की तीसरी कंटेस्टेंट तान्या मित्तल बनी है। तान्या ने खुद अपना परिचय दिया है। शो में तान्या की एंट्री से फैंस एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
Bigg Boss 19 Premiere Live: शो के दूसरे कंटेस्टेंट बने जिशान कादरी, सलमान ने किया वेलकम
सलमान खान के शो के दूसरे कंटेस्टेंट जीशान कादरी बने हैं। भाईजान ने घर में वेलकम किया है। घर में आते ही दोनों ने आपस में बात की।
Bigg Boss 19 Premiere Live: अशनूर कौर की घर में एंट्री, बिग बॉस ने किया वेलकम
बिग बॉस ने घर में पहली कंटेस्टेंट्स अशनूर कौर का वेलकम किया है। अशनूर कौर की घर में एंट्री के बाद, बिग बॉस ने अशनूर से भी बात की है। घर में आते ही अशनूर ने घर का टूर किया।
Bigg Boss 19 Premiere Live: शो की पहली कंटेस्टेंट अशनूर कौर, स्टेज पर किया धमाकेदार डांस
स्टेज पर सलमान खान के शो की पहली कंटेस्टेंट आ गई हैं। सलमान ने शो में अशनूर कौर का मजाकिया अंदाज में वेलकम किया है।
Bigg Boss 19 Premiere Live: सलमान की स्टेज पर एंट्री, भाईजान ने लगाए ठुमके
स्टेज पर सलमान खान आ गए हैं और उन्होंने जमकर ठुमके भी लगाए हैं। शो में सलमान जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं।
Bigg Boss 19 Premiere Live: अपनी मुश्किलों से खुद ही... सलमान का फिर छलका दर्द
सलमान ने बिग बॉस से कहा कि अपनी मुश्किलों से खुद ही लड़ना पड़ता है, कोई किसी की मदद करने नहीं आता। इसके बाद अब सलमान खान घर का टूर कर रहे हैं।
Bigg Boss 19 Premiere Live: सलमान खान और बिग बॉस की बातचीत, भाईजान ने पूछा फर्क?
बिग बॉस और सलमान खान के बीच बातचीत। बिग बॉस ने बताया कि बदली पूरी रणनीति। घरवालों को ही करना है हर फैसला। सलमान खान की घर में हो चुकी है एंट्री।
Bigg Boss 19 Premiere Live: बिग बॉस ने पलटा सारा खेल, सलमान से घर के बाहर मिले बिग बॉस
सलमान खान और बिग बॉस इस बाहर घर के बाहर मिले हैं। बिग बॉस ने सलमान से कहा कि उन्होंने घर का सारा खेल पलट दिया है। इसके बाद बिग बॉस ने घर में सलमान खान का वेलकम किया।
Bigg Boss 19 Premiere Live: ग्रैंड प्रीमियर का हुआ आगाज, Salman Khan के शो में अब होगी राजनीति
सलमान खान का शो 'बिग बॉस 19' शुरू हो चुका है। शो में ग्रैंड प्रीमियर का हर किसी ने बेसब्री से इंतजार किया है। आज शो के लाखों फैंस का वेट फाइनली खत्म हो गया है।
Bigg Boss 19 Premiere Live: बस कुछ देर और... फिर होगा सलमान खान के शो का ग्रैंड प्रीमियर शुरू
बिग बॉस 19 के ग्रैंड प्रीमियर के शुरू होने में अब बस कुछ ही पल बचे हैं। हर कोई शो के प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
Bigg Boss 19 Premiere Live: घर में ड्रामा क्रेजी नहीं डेमोक्रेजी... सलमान खान के शो को लेकर फैंस एक्साइटेड
सलमान खान का शो 'बिग बॉस 19' शुरू होने से पहले ही चर्चा में बना हुआ है। शो के घर में इस बार ड्रामा क्रेजी नहीं बल्कि डेमोक्रेजी होने वाला है।
Bigg Boss 19 Premiere Live: सलमान खान के शो की एक और कंटेस्टेंट रिवील
बिग बॉस 19 के ग्रैंड प्रीमियर से पहले सलमान खान के शो की एक और कंटेस्टेंट को रिवील कर दिया गया है। शो के इस कंटेस्टेंट का प्रोमो वीडियो भी आ गया है।
Bigg Boss 19 Premiere Live: दिल थाम के हो जाइए तैयार... जल्दी शुरू होगी घरवालों की सरकार
बिग बॉस 19 के प्रीमियर से पहले शो को लेकर अपडेट्स आ रहे हैं। इस बीच अब शो से जुड़ा एक और प्रोमो सामने आ गया है। इस प्रोमो को शेयर करते हुए लिखा गया है कि दिल थाम के हो जाइए तैयार, जल्दी शुरू होगा राजनीति का सफर और बनेगी घरवालों की सरकार।
Bigg Boss 19 Premiere Live: प्रीमियर में होगा बड़ा धमाका, Salman Khan के शो में दिखेगी 'इच्छाधारी नागिन'
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 19' के प्रीमियर में बड़ा धमाका हो सकता है। जी हां, शो के प्रीमियर में 'नागिन 7' की झलक दिख सकती है। कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है कि आ रही है वो आज रात 10:30 बजे सिर्फ कलर्स पर।
Bigg Boss 19 Premiere Live: सलमान खान के शो के प्रीमियर में कितना समय?
सलमान खान का शो 'बिग बॉस 19' अपने ग्रैंड प्रीमियर से अब बस कुछ ही घंटे दूर है। शो के प्रीमियर में तीन घंटे से भी कम का समय रह गया है। फैंस में शो के लिए एक्साइटमेंट बेहद बढ़ गई है।
Bigg Boss 19 Premiere Live: सलमान खान ने ट्विस्ट को लेकर दिया हिंट
सलमान खान ने अब एक पोस्ट में ट्विस्ट को लेकर हिंट दिया है। अब एक पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें लिखा है- 'एंटरटेनमेंट की लीग होगी शुरू।' साथ ही बताया है कि इस लीग में इतने ट्विस्ट और सरप्राइज होंगे कि आपके छक्के छूट जाएंगे।
Bigg Boss 19 Premiere Live: सलमान खान से फीमेल कंटेस्टेंट ने किया अधूरे प्यार को लेकर सवाल
'बिग बॉस सीजन 19' का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक फीमेल कंटेस्टेंट शो के होस्ट सलमान खान से अधूरे प्यार को लेकर सवाल करती हुई नजर आ रही हैं। सलमान इस लड़की से पूछते हैं कि वो किस तरह की फिल्में देखती हैं? तो कंटेस्टेंट सलमान खान को इम्प्रेस करने के लिए उन्हीं की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' का नाम लेती हैं। इसके बाद वो होस्ट से पूछती हैं कि सच्चा प्यार हमेशा अधूरा रहता है क्या? इसे सुनते ही सलमान खान की भी हंसी छूट जाएगी।
Bigg Boss 19 Premiere Live: सिंगर अमाल मलिक स्टेज पर सलमान खान संग लव लाइफ पर करेंगे खुलासा
'बिग बॉस 19' के ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड में सिंगर अमाल मलिक अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक बड़ा सीक्रेट रिवील कर सकते हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंगर शो के होस्ट को अपनी लव लाइफ के बारे में बताने वाले हैं। वो स्टेज पर अपने प्यार पर बात करते हुए कहेंगे, 'उम्मीद थी कि वो लौटेगी, लेकिन वो न हुआ'। अब आगे वो और क्या खुलासे करते हैं, ये आज रात को पता चल जाएगा।
Bigg Boss 19 Premiere Live: कलर्स ने बताया 'बिग बॉस' में कौन करता है राज?
कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सीजन 18 का एक क्लिप शेयर किया है। इस क्लिप के जरिए चैनल ने फैंस को बताया है कि शो में विवियन डीसेना ने गेम को अपने कंट्रोल में लिया हुआ था। साथ ही ये भी रिवील किया है कि 'बिग बॉस' में वही राज करता है, जो अपनी सोच से खेलता है। बाकी कंटेस्टेंट्स शोर मचाते रह गए थे और विवियन ने गेम का कंट्रोल ले लिया था।
Bigg Boss 19 Premiere Live: 5 नहीं 4 महीने ही आएगा सलमान खान का शो
JioHotstar के सोशल मीडिया अकाउंट से अभी एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में रिवील कर दिया गया है कि सलमान खान का ये रियलिटी शो कितने महीने तक चलने वाला है। पहले कहा जा रहा था कि 'बिग बॉस 19' इस बार टीवी पर 5 महीने देखने को मिलेगा। हालांकि, अब मेकर्स ने कन्फर्म कर दिया है कि ये शो 4 महीने ही आएगा। रात 9 से 10 बजे तक यानी एक घंटे, ओटीटी पर आप इसका लुत्फ उठा सकते हैं।
Bigg Boss 19 Premiere Live: 'बिग बॉस 19' ग्रैंड प्रीमियर से पहले वायरल हुआ उर्फी जावेद और प्रतीक सहजपाल का वीडियो
'बिग बॉस ओटीटी सीजन 1' में उर्फी जावेद और प्रतीक सहजपाल को देखा गया था। ये दोनों ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड में स्टेज पर ही लड़ना शुरू हो गए थे। अब JioHotstar ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से उनका पुराना क्लिप शेयर किया है। इसमें प्रतीक ने उर्फी की तुलना गधी से कर दी थी। स्टेज पर इस ड्रामा को दिखाते हुए मेकर्स बताना चाहते हैं कि आज का एपिसोड भी इतना ही चटपटा हो सकता है।
Bigg Boss 19 Premiere Live: 'बिग बॉस 19' के ग्रैंड प्रीमियर ने जमेगी मुनव्वर फारूकी की महफिल
'बिग बॉस 19' के ग्रैंड प्रीमियर में मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन और 'बिग बॉस' के एक्स विनर मुनव्वर फारूकी भी नजर आने वाले हैं। वो अपनी शेरो शायरी की महफिल स्टेज पर जमाते हुए दिखाई देंगे। अब JioHotstar के इंस्टाग्राम हैंडल से एक नया प्रोमो वीडियो शेयर किया है। इसमें मुनव्वर फारूकी की शायरी पर होस्ट सलमान खान वाह-वाह करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Bigg Boss 19 Premiere Live: अरमान मलिक ने भाई की एंट्री के बाद बाकी कंटेस्टेंट्स को दी बधाई
'बिग बॉस सीजन 19' में सिंगर अमाल मलिक की एंट्री कन्फर्म हो चुकी है। अमाल का प्रोमो भी कलर्स चैनल ने जारी कर दिया है। ऐसे में उनके छोटे भाई अरमान मलिक ने अब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। अरमान ने लिखा, 'बाकियों को भी ऑल द बेस्ट।' साथ ही सिंगर ने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी शेयर किया है।
https://x.com/ArmaanMalik22/status/1959435432392831192
Bigg Boss 19 Premiere Live: ओटीटी पर कितने घंटे पहले रिलीज होगा प्रीमियर?
बिग बॉस 19 का प्रीमियर कलर्स चैनल से पहले ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर बिग बॉस रात 9 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा। वहीं कलर्स पर इस शो का प्रीमियर 10:30 बजे देखने को मिलेगा। इसका मतलब ऑडियंस जियो हॉटस्टार पर बिग बॉस को डेढ़ घंटे पहले देख सकेंगी।
Bigg Boss 19 Premiere Live: देसी छोरी और विदेश गोरी का लगेगा तड़का
बिग बॉस 19 के मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है। इसमें एक देसी छोरी और एक विदेशी गोरी के स्टेज पर डांस करती नजर आ रही हैं। हालांकि इन दो कंटेस्टेंट्स के चेहरे अभी तक रिवील नहीं किए गए हैं। पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'देसी छोरी और विदेशी गोरी, आ रही है करने आपका दिल चोरी।'
Bigg Boss 19 Premiere Live: 'बिग बॉस 19' में होगी एक्ट्रेस प्राची वोरा की वाइल्ड कार्ड एंट्री
'बिग बॉस सीजन 19' को लेकर ताजा अपडेट आया है। सलमान खान के इस रियलिटी शो में एक्ट्रेस प्राची वोरा वाइल्ड कार्ड एंट्री लेंगी। वो शो की पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट होंगी। उन्हें शो में दूसरे हफ्ते ही एंट्री मिल जाएगी। अक्सर सेलेब्स को कई हफ्तों और महीनों बाद शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री मारने का मौका मिलता है, जबकि प्राची वोरा दूसरे हफ्ते ही वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर शो में शामिल हो सकती हैं।
Bigg Boss 19 Premiere Live: 'बिग बॉस 19' के सीक्रेट रूम की फोटोज वायरल
बिग बॉस 19 में सीक्रेट रूम की वापसी हो गई है। सोशल मीडिया पर इस रूम की फोटोज काफी वायरल हो रही हैं। वहीं फैंस भी अब इस ट्विस्ट को देखने को लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
Bigg Boss 19 Premiere Live: अतुल किशन को फरहाना भट्ट करेंगी रिप्लेस?
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' की कंफर्म लिस्ट में अतुल किशन का नाम भी सामने आ रहा था। वहीं अब 'बिग बॉस तक' के अनुसार अतुल किशन को एक्ट्रेस फरहाना भट्ट रिप्लेस करने जा रही हैं। आखिरी समय में अतुल किशन शो से पीछे हट गए हैं। इससे ऑडियंस को प्रीमियर से पहले ही ट्विस्ट देखने को मिल गया।
Bigg Boss 19 Premiere Live: स्टेज पर भिड़े शहबाज और मृदुल, वीडियो वायरल
बिग बॉस 19 के प्रीमियर से एक वीडियो सामने आई है। इसमें शो के कंफर्म कंटेस्टेंट्स शहबाज बदेशा और मृदुल ठाकुर के बीच बहसबाजी देखने को मिल रही है। दोनों स्टेज पर ही सलमान खान के सामने ही आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इससे ये तो तय है कि दोनों के बीच शो में भी दुश्मनी देखने को मिल सकती है।
Bigg Boss 19 Premiere Live: सलमान खान की जबरदस्त परफॉर्मेंस
बिग बॉस 19 के होस्ट और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का एक डांस वीडियो सामने आया है। बिग बॉस के प्रीमियर में एक्टर अपने पुराने गानों में जबरदस्त परफॉर्मेंस देते नजर आएंगे। वहीं सोशल मीडिया पर ये वीडियो जब से सामने आई है इसे फैंस रीशेयर कर रहे हैं। भाईजान के फैंस को अब इस सरप्राइज का बेसब्री से इंतजार है।
Bigg Boss 19 Premiere Live: एक्ट्रेस खुशी दुबे की होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री?
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस खुशी दुबे की भी बिग बॉस 19 में एंट्री के चर्चे जोरों-शोरों पर हैं। बिग बॉस के फैन पेज 'द खबरी' के अनुसार खबरें हैं कि खुशी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर शो में एंट्री करेंगी। खुशी 'नगीन', 'कैसा ये प्यार है', और 'बा बहू और बेबी' जैसे मशहूर टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं।
Bigg Boss 19 Premiere Live: कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल?
सलमान खान के इस शो में इस बार आवेज दरबार, नगमा मिराजकर, गौरव खन्ना और अमाल मलिक के साथ-साथ अशनूर कौर, जीशान कादरी, बशीर अली, अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल, अतुल किशन, कुनिका सदानंद, नटैला पोलैंड, प्रणित मोरे, मृदुल तिवारी, शहबाज बदेशा, नीलम गिरी और नेहल चुडासमा इस लिस्ट में शामिल हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर:Bigg Boss 19 के कंटेस्टेंट्स की फाइनल लिस्ट आउट! कौन हैं शो में एंट्री लेने वाले 17 सदस्य?
Bigg Boss 19 Premiere Live: शहबाज बदेशा और मृदुल तिवारी के बीच छिड़ेगी जंग
शो में इस बार शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा भी नजर आने वाले हैं। इनके साथ ही कॉमेडियन मृदुल तिवारी भी राजनीति करते नजर आएंगे। शो में एंट्री करने से पहले ही इन कंटेस्टेंट्स के बीच बाहर भी जंग देखने को मिली। इन दोनों के फैंस भी बाहर दो हिस्सों में बंट चुके हैं। इससे तय है कि इन दोनों के बीच शो में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।
Bigg Boss 19 Premiere Live: बिग बॉस 19 के प्रीमियर में अमाल मलिक की ग्रैंड परफॉर्मेंस
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अमाल मलिक भी शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। हाल ही में उनकी परफॉर्मेंस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो अपने ही गाने को गा रहे हैं और ऑडियंस को एंटरटेन कर रहे हैं। अमाल को घर में देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।
Bigg Boss 19 Premiere Live: नगमा मिराजकर-आवेज दरबार शो में करेंगे राजनीति
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नगमा मिराजकर और आवेज दरबार भी शो का हिस्सा बने हैं। मेकर्स ने इन दोनों कपल का भी प्रोमो जारी किया है जिसमें दोनों साथ में डांस करते नजर आ रहे हैं। आवेज और नगमा के फैंस इस खबर से काफी खुश हैं।
Bigg Boss 19 Premiere Live: 'अनुपमा' फेम Gaurav Khanna बने कंटेस्टेंट
'अनुपमा' फेम गौरव खन्ना शो में नजर आने वाले हैं। उनकी एंट्री कंफर्म हो चुकी है। वहीं हाल ही में मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया, जिसमें उनकी झलक देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। गौरव के फैंस भी शो में एक्टर को देखने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
Bigg Boss 19 Premiere Live: घर की इनसाइड फोटोज आई सामने
कलर्स के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस के 19वें सीजन के लिए घर का डिजाइन भी चेंज किया गया है। शो की थीम 'डेमोक्रेसी' के आधार पर ही घर को डिजाइन किया गया है। बिग बॉस के घर में इस बार एक असेंबली हॉल भी है जहां कंटेस्टेंट्स आपस में रणनीतियां बनाते नजर आएंगे। वहीं इसके साथ-साथ गार्डन लिविंग रूम, किचन और बेडरूम सब कुछ ब्राउन मल्टीकलर थीम में डिजाइन किया गया है। वहीं इस बार आपको घर में कलरफुल दुनिया देखने को मिलने वाली है।
biggboss19 House Look
— The Khabri (@TheKhabriTweets) August 22, 2025
Bigg Boss 19 Premiere Live: क्या है सलमान खान के बिग बॉस 19 की थीम?
बिग बॉस 19 की इस बार की थीम 'डेमोक्रेसी' पर बेस्ड है। इस बार कंटेस्टेंट्स की किस्मत का फैसला जनता के हाथ में होगा। वहीं कंटेस्टेंट्स घर में भी राजनीति करते नजर आएंगे। सत्ता में आने के लिए अब इन कंटेस्टेंट्स को घर में ज्यादा से ज्यादा बॉन्डिंग बनानी पड़ेगी ताकि वो रणनीति अच्छे से बना सकें।
Bigg Boss 19 Premiere Live: कहां देखें बिग बॉस 19 का ग्रैंड प्रीमियर?
सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 का ग्रैंड प्रीमियर आज यानी 24 अगस्त को हो रहा है। 9 बजे इसे आप जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं। वहीं इसके बाद 10:30 बजे ये शो टीवी चैनल कलर्स पर टेलीकास्ट किया जाएगा। ओटीटी पर इस बार टीवी से पहले ये शो टेलीकास्ट किया जाएगा।
Bigg Boss 19 Grand Premiere: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड प्रीमियर खत्म हो गया है। शो में इस बार 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है। भाईजान के शो में सभी कमाल के कंटेस्टेंट्स आए हैं। इस बार बिग बॉस के घर में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा क्योंकि इस सीजन का ड्रामा क्रेजी नहीं बल्कि डेमोक्रेजी होने वाला है। इस बार की थीम राजनीति पर घर डिजाइन किया गया है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: स्टेज पर थिरकते नजर आए भाईजान, प्रीमियर से पहले Salman Khan का वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
1 hr agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
1 hr agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
2 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
4 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
6 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
7 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
8 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
9 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
9 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines