Bigg Boss OTT 3 Nominations: बिग बॉस ओटीटी 3 इन दिनों काफी लोगों को पसंद आ रहा है। शो में हो रही एक के बाद लड़ाइयों से फैंस काफी एंटरटेन हो रहे हैं। हाल ही में विशाल पांडे का कृतिका मलिक पर कमेंट करना और फिर अरमान मलिक का विशाल को थप्पड़ जड़ देना, इन दोनों ही मामलों ने काफी सुर्खियां बटोरीं। अब तक शो में 4 कंटेस्टेंट्स घर से बेघर हो गए हैं- नीरज गोयात, पायल मलिक, पौलोमी दास और मुनीषा खटवानी। इसी बीच अब घर में एक बार फिर नॉमिनेशन्स की प्रक्रिया हो गई है। चलिए आपको बताते हैं शो से कौन-कौन घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुआ है।
1 अरमान मलिक
अरमान मलिक द्वारा विशाल पांडे को लड़ाई के दौरान थप्पड़ मारने के लिए बिग बॉस ने पूरे सीजन के लिए घर से बेघर कर दिया है। तो अरमान मलिक तो पहले से ही नॉमिनेटेड थे।
2. दीपक चौरसिया
दीपक चौरसिया को घर से बेघर करने के लिए एक बार फिर नॉमिनेट किया है। दीपक घर में ज्यादा कुछ करते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। वो ज्यादातर बस रणवीर शौरी और अरमान मलिक के साथ ही बैठे हुए नजर आते हैं। इसलिए बहुत सारे लोगों को लगता है कि उनका योगदान घर में बिल्कुल भी नहीं है।
3. लवकेश कटारिया
इस वक्त शो में बाहरवाला की भूमिका में नजर आ रहे लवकेश कटारिया काफी डिप्लोमैटिक नजर आ रहे हैं। लवकेश ज्यादातर मुद्दों पर अपनी राय रखने से बचते नजर आ रहे हैं। इसलिए हो सकता है घरवालों ने उन्हें इन्हीं कुछ कारणों से नॉमिनेट कर दिया है। ‘द खबरी’ ने ट्टीट कर इस बात की जानकारी दी है।
4. शिवानी कुमारी
पहले हफ्ते से ही शिवानी कुमारी घर में काफी लोगों को अपने तेवर और बर्ताव की वजह से ज्यादा पसंद नहीं आ रही हैं। शिवानी अब तक 3 बार घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गई हैं और अब आने वाले एपिसोड में भी शिवानी को कंटेस्टेंट नॉमिनेट कर देंगे।
5. विशाल पांडे
विशाल पांडे ने कृतिका मलिक के बारे में जो भी कहा वो ज्यादातर लोगों को काफी बुरा लगा। सभी ने ही विशाल की इस बात को गलत बताया। ऐसे में हो सकता है कि ज्यादातर घरवालों ने इसी कारण को बताते हुए विशाल को भी नॉमिनेट कर दिया है।
अब देखना काफी दिलचस्प होगा कि आने वाले एपिसोड में इन पांचों में से कौन घर से बेघर होता है।