Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Bigg Boss OTT 3: ज‍िस गली बॉय का क‍िरदार न‍िभा रणवीर ने बटोरी तारीफें, अब ब‍िग बॉस में द‍िखाने आ रहा जलवा

Rapper Naezy In Bigg Boss OTT 3: रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' शुरू होने में बस एक दिन बाकी है। शो 21 जून से टेलीकास्ट होने वाला है। इस बीच शो में शामिल होने वाले दूसरे कंफर्म कंटेस्टेंट का नाम सामने आ गया है।

Author
Edited By : Jyoti Singh Updated: Jun 20, 2024 09:20
Bigg Boss OTT 3 Contestants.
Bigg Boss OTT 3 Contestants.

Bigg Boss OTT 3 Contestants: ओटीटी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का तीसरा सीजन शुरू होने में बस एक दिन बाकी है। 21 जून से शो जियो सिनेमा पर हर रात 9 बजे से प्रसारित किया जाएगा। करण जौहर और सलमान खान ने पहले और दूसरे सीजन को होस्ट किया था। अब ‘बिग बॉस OTT‘ के तीसरे सीजन को अनिल कपूर होस्ट करते हुए नजर आएंगे। इस बीच शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम आने शुरू हो गए हैं। बीते दिन दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित को पहली कंफर्म कंटेस्टेंट बताया गया था। वहीं अब दूसरे कंफर्म कंटेस्टेंट का नाम भी सामने आ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तीसरा कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि मशहूर रैपर नैजी हैं। आपको बता दें कि नैजी वही हैं, जिनका किरदार रणवीर सिंह निभा चुके हैं।

कौन हैं मशहूर रैपर नैजी?

रैपर नैजी यानी नावेद शेख मुंबई के रहने वाले हैं, जो पहली बार चर्चा में उस वक्त आए थे, जब उन्होंने रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘गली बॉय’ में रैप सॉन्ग ‘मेरी गली में’ गाया था। इस गाने में रैपर डिवाइन भी थे। बताया जाता है कि ये फिल्म नावेद शेख और डिवाइन की रियल लाइफ पर ही बेस्ड थी। वहीं रणवीर सिंह ने रैपर नावेद शेख का किरदार निभाया था। फिल्म रिलीज होने के बाद ये गाना तो हिट हुआ ही उनके साथ नावेद शेख भी फेमस हो गए। तब से उनके फैंस ने उन्हें ‘नैजी’ बोलना शुरू कर दिया। इसके अलावा नैजी अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, प्रभु देवा और अजय देवगन समेत कई स्टार्स के साथ काम कर चुके हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में Deepika Padukone को एक गलती पड़ी भारी, यूजर्स ने इस हरकत पर लगा दी क्लास!

दीपक चौरसिया का नाम भी लिस्ट में

रैपर नैजी के अलावा बिग बॉस OTT 3 के लिए न्यूज एंकर दीपक चौरसिया का नाम भी सामने आ रहा है। ‘द खबरी’ की मानें तो शो में दीपक चौरसिया भी बतौर कंटेस्टेंट शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा कुछ और कंफर्म कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आए हैं, जिनमें शिवानी कुमारी और नीरज गोयत को बताया जा रहा है। हालांकि मेकर्स ने लेटेस्ट प्रोमो जारी करते हुए रैपर नैजी के नाम पर मुहर लगा दी है।

पहले और दूसरे सीजन के विनर कौन?

गौरतलब है कि कुछ समय पहले तक सिंगर मीका सिंह और टीवी एक्ट्रेस अंजुम फकीह का नाम भी सामने आ रहा था। हालांकि लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने आखिरी वक्त पर अंजुम फकीह का पत्ता साफ कर दिया है। वहीं मीका सिंह के नाम पर सस्पेंस बरकरार है। बता दें कि बिग बॉस OTT के पहले सीजन की विनर दिव्या अग्रवाल थीं, जबकि दूसरा सीजन यूट्यूबर एल्विश यादव ने जीता था।

First published on: Jun 20, 2024 09:20 AM

संबंधित खबरें