Bigg Boss OTT 3 Armaan Reacts to Media’s Divorce Questions About Payal Malik: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में अब फिनाले वीक चल रहा है। शो को अब 1 हफ्ते से भी कम का समय बचा हुआ है। ऐसे में अब कंटेस्टेंट्स से घर में मीडिया ने जाकर तीखे सवाल पूछे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अरमान मलिक से उनकी और कृतिका मलिक की हिपोक्रेसी को लेकर मीडिया ने काफी सवाल किए। अरमान मलिक ने इस दौरान कई सवालों का जवाब दिया। उन्होंने अपने और कृतिका के रिश्ते पर उठे सवालों का जवाब तो दिया ही साथ ही पायल मलिक के बाहर आने के बाद तलाक की खबरों पर भी रिएक्ट किया। अरमान और कृतिका पहले तो दोनों ही पायल मलिक से जुड़े सवाल पर हैरान रह गए। अरमान मलिक से जब पायल मलिक के तलाक वाले बयान पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने क्या कहा इस रिपोर्ट में जानिए।
अरमान मलिक ने पायल से तलाक पर किया रिएक्ट
रिपोर्टर ने जब अरमान मलिक से पूछा कि पायल मलिक बाहर आकर कह रही है कि वो तो आपसे तलाक लेंगी इस पर आप क्या कहेंगे। अरमान मलिक ये सवाल सुनकर पहले तो थोड़े हैरान हो गए। रिपोर्टर ने पूछा पायल के इस बयान में सच्चाई है या फिर वो ऐसा अटेंशन के लिए कर रही हैं। अरमान मलिक ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वो हम बाहर आकर देखेंगे कि इसका क्या करना है। मैं इस सवाल के जवाब में इतना कह सकता हूं कि अगर भगवान भी ऊपर से आ जाएं तो भी हम तीनों को कोई अलग नहीं कर सकता है। मेरे कृतिका और पायल के बीच की आपसी समझदारी ही इतनी है कि हम कभी अलग नहीं हो सकते। इतना तो मैं गारंटी के साथ कह सकता हूं। अरमान की इन बातों को सुनने के बाद रिपोर्टर ने फिर सवाल किया कि क्या आप यूथ को एक अच्छा मैसेज दे रहे हैं।
अरमान मलिक सवाल से हुए हक्का-बक्का
अरमान मलिक ने यूथ को मैसेज देने पर कहा कि मुझे लगता है कि अगर मैं शो में गलत मैसेज दे रहा हूं तो कोई ऐसे ही तो शो में मुझे बुलाएगा नहीं। अगर मैं शो में आया हूं तो कहीं ना कहीं यूथ ये भी तो देखेगी कि ऐसा कहीं ना कहीं हर परिवार में ही देखने को मिलता है। किसी घर में आपको मेरे जैसा गुस्सा, सना मकबूल जैसा घमंड, प्यार मोहब्बत देखने को मिलेगी तो मुझे नहीं लगता कि हम गलत मैसेज दे रहे हैं।
अरमान-कृतिका के रिश्ते पर उठे सवाल
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अरमान मलिक और कृतिका मलिक से एक के बाद कई सवाल दागे गए। दोनों के रिश्ते पर भी सवाल उठे। कृतिका को बोला गया कि डायन भी सात घर छोड़कर वार करती है, आप ने तो अपनी बहन जैसी दोस्त को ही नहीं छोड़ा। वहीं अरमान पर भी आरोप लगा कि दूसरी लड़कियों पर बोलने का हक तो आपको है ही नहीं, आप तो नैतिकता का पाठ ना ही पढ़ाइए।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: सना तो रिश्ते के सवाल पर शरमाई, नेज़ी भड़के क्यों? पत्रकार से की बदतमीजी
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
33 mins agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
1 hr agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
3 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
5 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
5 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
6 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
6 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
9 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
16 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines