हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bigg Boss 20 शुरू होने से पहले जानें अब तक कौन-कौन रहा विनर, यहां देखें पूरी लिस्ट

Bigg Boss Winner List: ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है. हाल ही में शो के प्रोमो भी रिलीज हो गए हैं. वहीं ‘बिग बॉस’ के पुराने विनर्स भी चर्चाओं में आ गए हैं. चलिए जानते हैं 1 से 19 सीजन तक किस-किसने शो जीता.

विज्ञापन

Bigg Boss Winner List: टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ अपने 20वें सीजन के साथ वापसी कर रहा है. हर बार की तरह इस बार भी इस शो को सलमान खान ही होस्ट कर रहे हैं. मेकर्स ने ‘बिग बॉस 20’ के 2 प्रोमो रिलीज कर दिए हैं लेकिन अभी तक शो के कंटेस्टेंट्स के नाम रिवील नहीं हुए हैं. फैंस इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब इस बीच शो के पुराने विनर्स के नाम भी चर्चाओं में आ गए हैं. चलिए जानते हैं ‘बिग बॉस 20’ से पहले कौन-कौन शो के विनर बन चुके हैं.

कब शुरू होगा ‘बिग बॉस 20’?

सलमान खान ‘बिग बॉस 20’ को भी होस्ट करने जा रहे हैं. हाल ही में रिलीज हुए शो के प्रोमो में सलमान खान का स्वैग भरा अंदाज देखने को मिला, जिसे देखकर फैंस शो के लिए और भी एक्साइटेड हो गए हैं. ‘बिग बॉस 20’ रियलिटी शो 6 सितंबर से टीवी चैनल कलर्स और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर रिलीज होने जा रहा है. वहीं शो के कंटेस्टेंट्स के नाम अभी तक सामने नहीं आए हैं. इस सीजन के कंटेस्टेंट्स से पहले चलिए हम आपको 1 से 19 सीजन तक के विनर्स के नाम बताते हैं.

यह भी पढ़ें: Friday OTT Releases: शुक्रवार को OTT पर एंटरटेनमेंट का धमाका! 7 अगस्त को रिलीज हो रहीं ये 7 फिल्में-सीरीज

विज्ञापन

‘बिग बॉस’ के विनर्स

  • बिग बॉस सीजन 1- राहुल रॉय
  • बिग बॉस सीजन 2- आशुतोष कौशिक
  • बिग बॉस सीजन 3- विंदू दारा सिंह
  • बिग बॉस सीजन 4- श्वेता तिवारी
  • बिग बॉस सीजन 5- जूही परमार
  • बिग बॉस सीजन 6- उर्वशी ढोलकिया
  • बिग बॉस सीजन 7- गौहर खान
  • बिग बॉस सीजन 8- गौतम गुलाटी
  • बिग बॉस सीजन 9- प्रिंस नरूला
  • बिग बॉस सीजन 10- मनवीर गुर्जर
  • बिग बॉस सीजन 11- शिल्पा शिंदे
  • बिग बॉस सीजन 12- दीपिका कक्कड़
  • बिग बॉस सीजन 13- सिद्धार्थ शुक्ला
  • बिग बॉस सीजन 14- रुबीना दिलैक
  • बिग बॉस सीजन 15- तेजस्वी प्रकाश
  • बिग बॉस सीजन 16- एमसी स्टैन
  • बिग बॉस सीजन 17- मुनव्वर फारूकी
  • बिग बॉस सीजन 18- करण वीर मेहरा
  • बिग बॉस सीजन 19- गौरव खन्ना

यह भी पढ़ें: ‘मां हारी और अब बेटी…’, Lock Upp 2 में हुई शिवांगी जोशी की हार पर अर्शी खान ने कसा तंज, लिया पुराना बदला!

किस-किसने किया होस्ट?

बता दें सलमान खान ने सीजन 4 से लेकर अब तक 19 सीजन्स को होस्ट किया है. वहीं अब 20वें सीजन को भी सलमान खान ही होस्ट कर रहे हैं. ‘बिग बॉस 1’ को अरशद वारसी ने होस्ट किया था. वहीं ‘बिग बॉस 2’ को शिल्पा शेट्टी ने होस्ट किया और ‘बिग बॉस’ के तीसरे सीजन को अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया है. इसके बाद से सलमान खान ही शो को होस्ट करते आ रहे हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola