---विज्ञापन---

Bigg Boss 20 के 3 कंटेस्टेंट्स हुए कंफर्म! एक तो पहले भी सलमान खान के शो में आ चुका है नजर

Bigg Boss 20 से जुड़ी ताजा अपडेट्स हर दिन सामने आ रही हैं. हाल ही में शो के 3 कंफर्म कंटेस्टेंट्स के नाम चर्चाओं में बने हुए हैं. सोशल मीडिया पर इन सितारों के फैंस खुशी से झूम उठे हैं. चलिए जानते हैं आखिर इन सितारों का नाम क्या है.

---विज्ञापन---

Bigg Boss 20: टीवी का फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ वापस लौटकर आ रहा है. आए दिन सलमान खान के रियलिटी शो से जुड़ी नई-नई अपडेट्स भी सामने आ रही हैं. जिसकी वजह से शो शुरू होने से पहले ही फैंस के बीच इसका काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. वहीं अब शो के 3 कंफर्म कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आया है. सोशल मीडिया पर भी इन तीनों नाम के खूब चर्चे हो रहे हैं. वहीं फैंस भी इन तीनों सितारों को शो में देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. चलिए आपको भी बताते हैं किन 3 नामों के सोशल मीडिया पर चर्चे हो रहे हैं.

चर्चाओं में आए कंटेस्टेंट्स

‘बिग बॉस 20’ के नए-नए प्रोमो आए दिन रिलीज हो रहे हैं. इन प्रोमो में सलमान खान स्वैग भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं. वहीं अब सलमान खान के फैंस उनका ये अंदाज शो में देखने के लिए काफी बेकरार हो गए हैं. हालांकि मेकर्स ने अभी तक शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम रिवील नहीं किए हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर कई सितारों के शो में आने के चर्चे हो रहे हैं. हाल ही में 3 ऐसे सितारों के नाम चर्चाओं में हैं जिन्हें शो के कंफर्म कंटेस्टेंट्स बताया जा रहा है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘बंटवारा 1947’ में बनी ‘बहू’, तो ‘अवारापन 2’ में निभाया ‘मां’ का किरदार; दोनों फिल्मों में छाई ये हसीना

कौन हैं 3 कंफर्म कंटेस्टेंट्स?

रिपोर्ट्स के अनुसार ‘रोडीज 20’ विनर कुशाल तंवर यानी गुल्लू शो में धमाल मचाते नजर आएंगे. साथ ही भोजपुरी एक्टर और मोनालिसा के पति विक्रम सिंह राजपूत का नाम भी कंफर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शुमार है. वहीं तीसरी कंफर्म कंटेस्टेंट टीवी की फेमस एक्ट्रेस खुशी दुबे को बताया जा रहा है. हालांकि मेकर्स ने इन कंटेस्टेंट्स के नाम पर अभी तक ऑफिशियल मुहर नहीं लगाई है. लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार ये तीनों कंटेस्टेंट्स शो में नजर आ सकते हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: मिस इंडिया का ताज हारकर शुरू किया एक्टिंग करियर, फिर बनीं नेशनल क्रश! पहचाना कौन?

‘बिग बॉस 10’ में भी नजर आया था ये सितारा

वहीं बता दें भोजपुरी एक्टर विक्रम सिंह राजपूत को ऑडियंस पहले भी ‘बिग बॉस’ के घर में देख चुकी है. दरअसल ‘बिग बॉस 10’ एक्ट्रेस मोनालिसा शो में कंटेस्टेंट बनकर गई थीं. इस दौरान उनसे मिलने शो में विक्रम सिंह राजपूत भी आए थे और इन दोनों की शादी ‘बिग बॉस’ के घर में हुई थी. जिसके बाद विक्रम सिंह राजपूत चर्चाओं में आ गए थे. हालांकि उस दौरान विक्रम सिंह राजपूत शो के कंटेस्टेंट नहीं थे.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 16, 2026 09:58 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola