Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। दो हफ्तों में कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई से लेकर दोस्ती तक सब कुछ देखने को मिल गया। इसके साथ ही कुछ दोस्तों में दुश्मनी होती दिखी तो कुछ दुश्मनों में दोस्ती होती भी दिखाई दी। वीकेंड के वार में फिर एक बार खेला होता दिखाई देगा। शहबाज बदेशा घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले हैं। जिससे बिग बॉस के घर में और ज्यादा ड्रामा देखने को मिलने वाला है।
यह भी पढ़ें: ‘हम फकीर की प्लेट से भी खाना नहीं निकालते…’, राशन पर मचा बवाल, Bigg Boss 19 में फूट-फूटकर रोईं Kunicka
शहबाज बदेशा की बिग बॉस में एंट्री?
BiggBossIndiaTalk के अनुसार 'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट रह चुकीं शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा बिग बॉस 19 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर आ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार शहबाज बदेशा की एंट्री बिग बॉस में हो चुकी है। ऑडियंस को ये आज यानी वीकेंड का वार में देखने को मिलने वाला है। हालांकि अभी तक बिग बॉस के मेकर्स ने इस पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है।
वोटिंग में हार गए थे शहबाज
शहबाज बदेशा के घर में आने से बाकी के कंटेस्टेंट्स का गेम भी बदलता दिखाई देगा। बता दें शहबाज और शो के कंटेस्टेंट मृदुल तिवारी के बीच घर में एंट्री को लेकर ऑडियंस के बीच वोटिंग की गई थी। वोटिंग में मृदुल ने बाजी मारकर घर में एंट्री की थी। वहीं प्रीमियर डे पर मृदुल के साथ स्टेज पर शहबाज भी नजर आए थे जिसके बाद सलमान खान घोषणा की थी कि जनता ने मृदुल को ज्यादा वोट्स देकर बिग बॉस घर में जाने के लिए उन्हें चुना है। इसके बाद स्टेज से ही शहबाज बदेशा को वापस भेज दिया गया था।
शो में अभी कौन-कौन?
बता दें अभी घर में 16 कंटेस्टेंट्स कैद हैं। इनमें गौरव खन्ना, अमाल मलिक, अशनूर कौर, तान्या मित्तल, अवेज दरबार, प्रणित मोरे, नगमा मिराजकर, नीलम गिरी, मृदुल तिवारी, कुणिका सदानंद, बसीर अली, अभिषेक बजाज, जीशान कादरी, नेहल चुडासमा, फरहाना भट्ट और नतालिया जानोसजेक हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: Abhishek ने Farhana को गोद में उठाया, किस बात पर भड़के सब घरवाले?
Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। दो हफ्तों में कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई से लेकर दोस्ती तक सब कुछ देखने को मिल गया। इसके साथ ही कुछ दोस्तों में दुश्मनी होती दिखी तो कुछ दुश्मनों में दोस्ती होती भी दिखाई दी। वीकेंड के वार में फिर एक बार खेला होता दिखाई देगा। शहबाज बदेशा घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले हैं। जिससे बिग बॉस के घर में और ज्यादा ड्रामा देखने को मिलने वाला है।
यह भी पढ़ें: ‘हम फकीर की प्लेट से भी खाना नहीं निकालते…’, राशन पर मचा बवाल, Bigg Boss 19 में फूट-फूटकर रोईं Kunicka
शहबाज बदेशा की बिग बॉस में एंट्री?
BiggBossIndiaTalk के अनुसार ‘बिग बॉस 13’ की कंटेस्टेंट रह चुकीं शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा बिग बॉस 19 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर आ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार शहबाज बदेशा की एंट्री बिग बॉस में हो चुकी है। ऑडियंस को ये आज यानी वीकेंड का वार में देखने को मिलने वाला है। हालांकि अभी तक बिग बॉस के मेकर्स ने इस पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है।