हिंदी न्यूज़/एंटरटेनमेंट/Bigg Boss 19: सीक्रेट रूम से आकर Farhana Bhat ने खोले घरवालों के राज, गौरव जीशान की कराई सुलह
एंटरटेनमेंट
Bigg Boss 19: सीक्रेट रूम से आकर Farhana Bhat ने खोले घरवालों के राज, गौरव-जीशान की कराई सुलह
Bigg Boss 19 Farhana Bhat: फरहाना भट्ट की एंट्री बिग बॉस के घर में एक बार फिर से हो गई है। सीक्रेट रूम से वापस आकर फरहाना ने घरवालों के कई राज खोले हैं। वहीं गौरव खन्ना और जीशान कादरी के बीच भी सुलह करा दी है। चलिए आपको भी बताते हैं फरहाना के आने से क्या कुछ हुआ?
Bigg Boss 19 Farhana Bhat: बिग बॉस 19 में पहले ही हफ्ते में काफी कुछ मसाला देखने को मिला। शो में लड़ाई-झगड़ों के साथ-साथ हाईवोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिला। शो की कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट सीक्रेट रूम से वापस आ गई हैं। वहीं वापस आते ही उन्होंने घरवालों के कई राज खोले हैं। इसके साथ ही फरहाना ने गौरव खन्ना और जीशान कादरी के बीच भी सुलह करा दी है। सोशल मीडिया पर भी फरहाना भट्ट ट्रेंड कर रही हैं। चलिए आपको भी बताते हैं फरहाना के आने के बाद घर में और क्या-क्या देखने को मिला?
फरहाना भट्ट शो की ऐसी कंटेस्टेंट हैं जिन्हें घरवालों ने पहले ही दिन घर से बेघर कर दिया था। हालांकि बिग बॉस ने उन्हें सीक्रेट रूम में डाल दिया था। सीक्रेट रूम से फरहाना घरवालों की सारी बातें सुन रही थीं और साथ ही बिग बॉस के सामने अपने पॉइंट ऑफ व्यू भी रखती नजर आ रही थीं। वहीं अब लेटेस्ट एपिसोड में फरहाना की एंट्री फिर से घर में हो गई है।
https://www.instagram.com/p/DN6H4gFklQk/?hl=en
प्रणित और बसीर पर फूटा गुस्सा
घर में वापसी करते ही फरहाना ने घरवालों के राज खोल दिए। बसीर अली और प्रणित मोरे को फरहाना ने खूब खरी-खरी सुनाई। जहां बसीर के साथ फरहाना अपनी भड़ास निकालती दिखीं वहीं दूसरी ओर प्रणित के जोक्स पर भी कमेंट करते हुए फरहाना ने कहा कि उनके जोक्स बेहद खराब होते हैं। इसके साथ ही कुनिका सदानंद के बारे में भी फरहाना ने गौरव को बताया कि कुनिका पीठ पीछे लोगों को गौरव के बारे में भड़काती हैं।
गौरव और जीशान के बीच सुलह
फरहाना के आने से जो सबसे बड़ा कलेश खत्म हुआ वो गौरव और जीशान कादरी का ही था। फरहाना ने गौरव और जीशान को कहा कि वो घर में सबसे ज्यादा रियल लग रहे हैं और उन दोनों को आपस में दोस्ती कर लेनी चाहिए। फरहाना की बात सुनकर गौरव और जीशान ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया और अपने बीच के विवादों को खत्म भी कर लिया। अब घर में फरहाना के बाद से जहां कुनिका और बसीर के राज खुल गए हैं तो वहीं गौरव और जीशान के बीच दोस्ती देख फैंस बाहर काफी खुश नजर आ रहे हैं। शो में अब गौरव और जीशान की जगह फरहाना और बसीर के बीच दुश्मनी हो गई है। आने वाले एपिसोड में भी फरहाना और बसीर के बीच भारी कलेश देखने को मिलने वाला है।