Bigg Boss 19 Contestants List 2025: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड प्रीमियर आज यानी 24 अगस्त को होने जा रहा है। इस बार शो में टीवी स्टार से लेकर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर तक राजनीति का रंग जमाते दिखाई देंगे। शो के कंटेस्टेंट की फाइनल लिस्ट भी सामने आ गई है। इनमें गौरव खन्ना से लेकर आवेज दरबार तक के नाम शामिल हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी इन कंटेस्टेंट्स के फैंस भी अपने फेवरेट स्टार को सपोर्ट करने लगे हैं। चलिए जानते हैं इस लिस्ट में किन-किन सदस्यों के नाम शामिल हैं?
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 LIVE: बिग बॉस 19 का इंतजार खत्म, आज रात धमाल मचाएंगे सलमान खान
शो के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट रिवील
बिग बॉस के फैन पेज ‘बिग बॉस तक’ की रिपोर्ट के अनुसार 17 कंटेस्टेंट्स शो में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते हुए फैंस को एंटरटेन करते नजर आने वाले हैं। सोशल मीडिया पर भी ये कंटेस्टेंट वायरल हो रहे हैं। फैंस इन सदस्यों पर भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं। इनमें सबसे पहला नाम गौरव खन्ना का सामने आया है। सेलिब्रिटी मास्टरशेफ को जीतने के बाद अब गौरव बिग बॉस 19 में बाकी कंटेस्टेंट्स को कड़ी टक्कर देते नजर आएंगे।
कौन-कौन होंगे शामिल?
शो के फाइनल 17 कंटेस्टेंट्स में गौरव खन्ना के साथ-साथ आवेज दरबार, नगमा मिराजकर, अमाल मलिक, अशनूर कौर, जीशान कादरी, बशीर अली, अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल, अतुल किशन की जगह फरहाना भट्ट, कुनिका सदानंद, नटैला पोलैंड, प्रणित मोरे, मृदुल तिवारी, शहबाज बदेशा, नीलम गिरी और नेहल चुडासमा इस लिस्ट में शामिल हैं।
मेकर्स ने प्रोमो किए जारी
वहीं शो के मेकर्स ने कुछ कंटेस्टेंट्स के प्रोमो भी जारी कर दिए हैं। इनमें गौरव खन्ना, नगमा मिराजकर, आवेज दरबार और अमाल मलिक स्टेज पर परफॉर्मेंस देते नजर आ रहे हैं। नगमा और आवेज की बात करें तो रियल लाइफ में एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि पब्लिकली वो एक-दूसरे को अच्छे दोस्त ही बताते हैं। वहीं आवेज एक्ट्रेस गौहर खान के देवर हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: गौरव खन्ना के प्रोमो के बाद बदला गया Siddharth shukla का एंट्री सॉन्ग? मेकर्स ने शो से पहले चली चाल
संबंधित खबरें
हिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
28 mins agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
1 hr ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
3 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
3 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
3 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
13 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
17 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
19 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines