Bigg Boss 19 Awez Darbar: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ सुर्खियों में छाया हुआ है। वीकेंड का वार में सलमान खान ने घरवालों को जमकर फटकार लगाई। वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स की तारीफ भी की। घर के कंटेस्टेंट अवेज दरबार को अपकमिंग एपिसोड में उनके पिता इस्माइल दरबार सरप्राइज देने वाले हैं। शो में सलमान खान के साथ इस्माइल दरबार स्टेज शेयर करते नजर आएंगे। जहां वो अवेज को खुशखबरी सुनाते भी नजर आने वाले हैं। चलिए जानते हैं अपकमिंग एपिसोड में घरवालों को और क्या कुछ देखने को मिलने वाला है?
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 के ‘वीकेंड का वार’ में होगा बड़ा ट्विस्ट, इस हफ्ते भी नहीं होगा कोई बेघर!
क्या बोले इस्माइल दरबार?
बिग बॉस 19 के फैन पेज ‘बिग बॉस तक’ के अनुसार अवेज के पापा इस्माइल दरबार शो में दिखाई देंगे। वहीं सलमान खान के साथ स्टेज से ही इस्माइल दरबार अवेज से मिलेंगे। इसके साथ ही वो उन्हें खुशखबरी सुनाते नजर आए। उन्होंने कहा, ‘तुम चाचा बन गए हो। भतीजा हुआ है। गौहर ने बेटे को जन्म दिया है।’ इसके साथ ही इस्माइल दरबार अवेज की गलतियां और उन्हें गेम में बने रहने की सलाह भी देते नजर आने वाले हैं।
घर में नहीं होगा एलिमिनेशन
अवेज दरबार भी इस बार नॉमिनेटेड हैं। हालांकि जब से अवेज को घरवालों ने नॉमिनेट किया है तब से अवेज के गेम में सुधार देखने को मिल रहा है। बीते हफ्ते उन्होंने अपने मुद्दों पर घरवालों से बातें भी की और घर के मुद्दों पर भी बात की। भले ही नॉमिनेटेड सदस्यों में अवेज का गेम बाकी के घरवालों के मुकाबले कमजोर हो लेकिन अवेज की घर से बाहर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वहीं रिपोर्ट के अनुसार इस बार कोई भी सदस्य घर से बेघर नहीं होगा। पिछले वीकेंड की तरह ही इस वीकेंड भी घर में कोई एलिमिनेशन नहीं होगा।
कौन-कौन नॉमिनेट?
बता दें अवेज दरबार समेत इस हफ्ते पांच सदस्य घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए। इनमें अवेज के साथ तान्या मित्तल, कुनिका सदानंद, मृदुल तिवारी और अमाल मलिक का नाम शामिल है। इस वीकेंड का वार में सलमान खान ने अमाल मलिक को भी फटकार लगाई। सलमान खान ने अमाल को हर टाइम सोने की वजह से खूब सुनाया और उनके गेम को सुधारने के लिए भी सलाह दी।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में फिर हुआ खेला, घर में हुई Shehbaz Badesha की वाइल्डकार्ड एंट्री!
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
30 mins agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
1 hr agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
3 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
5 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
5 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
6 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
6 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
9 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
16 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines