---विज्ञापन---

Bigg Boss 18 Winner Voting Trend: संभावित विनर का नाम हुआ रिवील, अब तक चौंकाने वाला नतीजा

Bigg Boss 18 Winner Voting Trend: बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले से पहले अब ओपनिंग वोटिंग ट्रेंड सामने आ गए हैं। अब तक की ताजा रैंकिंग के मुताबिक कौन सबसे आगे चल रहा है, चलिए आपको बताते हैं।

---विज्ञापन---

Bigg Boss 18 Winner Voting Trend: बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी को है। इस दिन हमें शो का विजेता मिल जाएगा। इसी बीच फिनाले से 5 दिन पहले शिल्पा शिरोडकर घर से एविक्ट हो गईं। शिल्पा के एविक्शन के बाद अब घर में टॉप 6 कंटेस्टेंट्स बच गए हैं, जिनके जर्नी के वीडियो आज बिग बॉस के घर में दिखाए जाएंगे। इसी के साथ ही अब शो के विनर के लिए वोटिंग लाइन्स भी खुल गई हैं, यानी अपने-अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को शो का विजेता बनाने के लिए अब जनता वोट दे रही है। चलिए आपको बताते हैं लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड के हिसाब से कौन सबसे आगे चल रहा है।

अब तक संभावित विनर कौन?

अब तक के आए वोटिंग ट्रेंड्स के मुताबिक ‘बिग बॉस लेडी खबरी’ ने एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के मुताबिक अब तक विवियन डीसेना को सबसे ज्यादा वोट्स मिले हैं। हालांकि ये रैंकिंग अभी फिनाले तक लगातार चेंज होती रहेगी। लेकिन अब तक संभावित विनर की बात करें तो वो शो के लाडले विवियन डीसेना ही बताए जा रहे हैं। विवियन को शायद मीडिया के तीखे सवालों का फायदा हुआ है और लोग उनके लिए अब भर-भरकर वोट कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

विवियन के बाद रजत दलाल का नाम

अब तक के वोटिंग ट्रेंड के मुताबिक विवियन डीसेना को 39 प्रतिशत वोट्स मिले हैं। जबकि उनके ठीक बाद रजत दलाल का नाम सामने आ रहा है। रजत दलाल के शो का विजेता बनाने के लिए 23 प्रतिशत वोट्स मिले हैं। वहीं करणवीर मेहरा 17 प्रतिशत वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। अविनाश मिश्रा वोटिंग ट्रेंड के मुताबिक चौथे नंबर पर हैं जबकि ईशा सिंह  पांचवें और चुम दरांग छठे नंबर पर हैं।

 

---विज्ञापन---

बॉटम 2 में चुम और ईशा का नाम

गौरतलब है अब तक के वोटिंग ट्रेंड के मुताबिक चुम दरांग और ईशा सिंह बॉटम 2 में हैं, जिसका मतलब है कि वो ट्रॉफी से फिलहाल काफी दूर हैं। हालांकि ये पूरी लिस्ट और रैंकिंग में फिलहाल बदलाव होंगे और ये बस शुरुआती वोटिंग ट्रेंड हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan पर हमले की जांच करेंगे एनकाउंटर स्पेशलिस्ट, अब तक जांच में क्या कुछ आया सामने?

First published on: Jan 16, 2025 02:32 PM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola