Saif Ali Khan पर हमले की जांच करेंगे एनकाउंटर स्पेशलिस्ट, अब तक जांच में क्या कुछ आया सामने?

Saif Ali Khan Knife Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर अज्ञात शख्स द्वारा चाकू से हमले के बाद अब मुंबई क्राइम ब्रांच की टीमें मामले की जांच में जुट गई है।

Saif Ali Khan Knife Attack Case:

Saif Ali Khan Knife Attack Case:

Saif Ali Khan Knife Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के घर पर देर रात अंजान शख्स ने चोरी के इरादे से एंट्री की। रात करीब 2 बजे अज्ञात शख्स सैफ-करीना के बांद्रा वाले घर में घुसता है और चोरी करने की कोशिश करता है। जैसे ही सैफ को इस बात की भनक लगती है वो इसे पकड़ने की कोशिश करते हैं। इसी बीच दोनों में हाथापाई हो जाती है और इसी चक्कर में शख्स सैफ पर धारदार हथियार से 6 बार वार कर देता है। सैफ अली खान को तुरंत मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी सर्जरी सक्सेसफुली पूरी हो गई है। इसी बीच इस मामले की जांच की जिम्मेदारी एनकाउंटर स्पेशलिस्ट को दी गई है। चलिए आपको बताते हैं इस मामले में अब तक पुलिस की जांच में क्या कुछ सामने आया है।

विज्ञापन

सैफ पर हमले मामले में जुटी मुंबई क्राइम ब्रांच

इस मामले की जांच पड़ताल में पुलिस तेजी से लग गई है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने सैफ अली खान के हमलावर का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी है। वहीं क्राइम ब्रांच की 8 टीमें जांच में जुटी हैं। इसके अलावा एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक को भी जांच टीम का हिस्सा बनाया गया है। बांद्रा पुलिस स्टेशन ने हमलावरों की तलाश के लिए सात टीमें बनाई हैं, वहीं हमलावरों की तलाश में मुंबई पुलिस की कुल 15 टीम लगी हैं।

विज्ञापन

स्निफर डॉग्स को भी किया गया तैनात

सैफ अली खान पर चाकू से हमले के बाद अभिनेता के परिवार के साथ रहने वाली इमारत के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और स्निफर डॉग्स को भी तैनात किया गया है। ये हमला सैफ अली खान को छह गहरे घावों के साथ गंभीर रूप से घायल कर गया था। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर इमारत के आसपास चौकसी बढ़ा दी है, ताकि किसी भी संभावित खतरे से निपटा जा सके।

विज्ञापन

सैफ की टीम की ओर से आया बयान

हमले के कुछ घंटे बाद सैफ अली खान की टीम ने एक बयान जारी किया जिसमें बताया गया कि अभिनेता इस हमले में घायल हुए हैं, लेकिन उनकी परिवारवाले सुरक्षित हैं। टीम ने मीडिया और फैंस से धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ