Bigg Boss All Time Boring Things: बिग बॉस 18 का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। सलमान खान का शो कथित तौर पर अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स पर भी लगातार अपडेट आ रहे हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि ‘कुंडली भाग्य’ फेम एक्टर धीरज धूपर शो के सबसे महंगे कंटेस्टेंट बन चुके हैं। इसके अलावा निया शर्मा, राज कुंद्रा, समीरा रेड्डी और शोएब इब्राहिम जैसे कई सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं। हालांकि मेकर्स की तरफ से कंफर्म कुछ भी नहीं माना जा रहा है। खैर इस बीच बिग बॉस 18 की थीम पर बड़ा अपडेट आ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार शो की थीम पास्ट, प्रेजेंट और फ्यूचर पर रखी जाएगी। वहीं पुराने सीजन के कुछ एक्स कंटेस्टेंट्स भी शो में दोबारा हिस्सा लेंगे।
आपको बता दें कि बिग बॉस 18 को लेकर आ रहे ये अपडेट्स सच हैं या नहीं ये फिलहाल शो का प्रोमो आने के बाद कंफर्म हो जाएगा लेकिन शो के इतिहास की ऐसी चीजे हैं, जिन्हें फैंस नए सीजन में तो बिल्कुल नहीं देखना चाहेंगे। आज हम आपको ऐसी ही 6 चीजों के बारे में बताएंगे।
आसिम और सिद्धार्थ की लड़ाई
दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज ‘बिग बॉस 13’ में नजर आए थे। शो के दौरान दोनों के बीच खूब लड़ाई और हिंसा देखने को मिली थी। इस वजह से शो की टीआरपी भी छप्परफाड़ आई थी।
इसके बाद से चाहे अगला सीजन हो या फिर बिग बॉस ओटीटी… जब भी नए कंटेस्टेंट्स लड़ाई करते हैं, तो कहीं न कहीं सिद्धार्थ और आसिम की लड़ाई को कॉपी करते हुए फुटेज लेने की कोशिश करते हैं। फैंस नए सीजन में ऐसा होते बिल्कुल देखना नहीं चाहेंगे।
किचन के नाम पर फुटेज लेना
‘बिग बॉस 11’ में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे की ड्यूटी शुरुआत से किचन में लगाई गई थी। शो के आखिरी तक उन्होंने किचन के नाम पर फैंस की काफी सिंपैथी ली। उनके किचन कॉन्सेप्ट को बाद के सीजन में कई लोगों ने कॉपी करना चाहा। बिग बॉस ओटीटी 3 में वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित ने भी यही करने की कोशिश की थी। अब फैंस नए सीजन में ऐसा होते देख बोर हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: एक या दो नहीं, इन 7 एक्स कंटेस्टेंट की होगी वापसी, घरवालों की नाक में करेंगे दम!
पुराने टास्क करते हैं बोर
‘बिग बॉस 17’ की बात करें तो दिल, दिमाग और दम के खेल में बिग बॉस ने टास्क ही नहीं रखे थे। अगर टास्क दिए भी जाते हैं, तो वही पुराने घिसे-पिटे टास्क जो कई बार पकाऊ हो जाते हैं। ऐसे में फैंस भी चाहेंगे कि मेकर्स नए सीजन में कुछ नए टास्क लेकर आएं।
झूठे लव एंगल से दूरी
बिग बॉस की बात हो और उसमे आने वाले कंटेस्टेंट्स के बीच लव एंगल न देखने को मिले ये हो नहीं सकता। चाहे शालीन भनोट और टीना दत्ता हों या पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा कई सेलेब्स ऐसे रहे हैं, जिन्होंने शो में बने रहने के लिए झूठे लव एंगल का पैंतरा आजमाया है। इस पकाऊ कॉन्सेप्ट को फैंस अब बिल्कुल नहीं देखना चाहेंगे।
शारीरिक हिंसा पर सजा मिलनी जरूरी
बिग बॉस के पिछले कुछ सीजन में देखने को मिला है कि यहां कंटेस्टेंट्स कई बार अपसी लड़ाई में एक-दूसरे पर हाथ तक उठा देते हैं। हालांकि उन्हें वो सजा नहीं दी जाती है, जिसके वो हकदार होते हैं। ऐसी चीजें फैंस को निराश करती हैं।
बिग बॉस का बायस्ड होना
बिग बॉस में कई बार बायस्ड होने का आरोप लग चुका है। कई बार ऐसे आरोप लगे हैं कि मेकर्स हर सीजन में कुछ कंटेस्टेंट्स को लेकर बायस्ड रहते हैं। इस वजह से कई बार घरवालों की वोटिंग के आधार पर उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। फैंस इस बार ऐसा होते बिल्कुल नहीं देखना चाहेंगे।
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
1 hr agoDrishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
9 hrs agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
10 hrs agoJioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
11 hrs agoआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?
13 hrs agoक्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
15 hrs agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
16 hrs agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
17 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
19 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines