Bigg Boss Best Trio Ever in History: सलमान खान का रिएलिटी शो बिग बॉस 18 इन दिनों काफी ऑडियंस को काफी एंटरटेन कर रहा है। शो में एक से बढ़कर एक ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में अविनाश मिश्रा, एलिस कौशिश और ईशा सिंह की तिकड़ी शुरू से ही नजर आ रही है। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं बिग बॉस के इतिहास की अब तक की 5 बेस्ट तिकड़ी के बारे में।
अभिषेक-मनीषा-एल्विश
बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में यूट्यूबर अभिषेक मल्हान, मनीषा रानी और एल्विश यादव की तिकड़ी ने पूरा घर सिर पर उठा दिया था। इन तीनों को साथ में काफी पसंद किया गया था। आलम ये रहा था कि जब शो के विजेता एल्विश बने तो उन्होंने स्टेज पर ही सलमान खान के सामने मनीषा और अभिषेक के साथ अपनी ट्रॉफी को शेयर किया था।
सना-विशाल-लवकेश
बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 की बात करें तो उसमें सना मकबूल, विशाल पांडे और लवकेश कटारिया की भी तिकड़ी ने काफी एंटरटेन किया था। ऑडियंस ने इन तीनों की बातों को सुनकर काफी एन्जॉय किया था। वैसे तो शो में इनके साथ शिवानी कुमारी भी थीं लेकिन इन तीनों की मस्ती को लोगों ने ज्यादा पसंद किया था।
हिना-लव-प्रियांक
बिग बॉस सीजन 11 में टीवी एक्ट्रेस हिना खान नजर आई थीं। उस वक्त हिना ने शो में काफी बवाल मचाया था। टीवी की मशहूर बहू होने के नाते उन्हें काफी लाइमलाइट मिली थी। शो में उनकी भी तिकड़ी प्रियांक शर्मा और लव त्यागी के साथ जमी थी और क्या खूब जमी थी। तीनों आखिरी तक एक दूसरे के साथ रहे थे।
मनु पंजाबी-मनवीर-मोना लीसा
बिग बॉस सीजन 10 में भी ऐसी ही एक कमाल की तिकड़ी देखने को मिली थी जो शो के आखिर-आखिर के समय तक एक दूसरे के साथ रहे थे। वो थी शो के विनर मनवीर गुज्जर, मनु पंजाबी और मोना लीसा की तिकड़ी।
प्रतीक-शमिता-निशांत
बिग बॉस सीजन 15 के शमिता शेट्टी, निशांत भट्ट और प्रतीक सहजपाल की तिकड़ी को भला कौन भूल सकता है। इन तीनों ने भी शो में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इन्हें काफी पसंद भी किया गया था।
यह भी पढ़ें: ‘ये है खेसारी के डाउनफॉल का कारण’, जिम में Khesari Lal Yadav के अश्लील वीडियो पर लोगों का खौला खून
संबंधित खबरें
रहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
1 hr agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
2 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
3 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
4 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
5 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
7 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
8 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
9 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
11 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines