Bigg Boss 18 Top 5 contestants: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 18 इस वक्त लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। वैसे तो घर में 16 कंटेस्टेंट्स मौजूद हैं लेकिन इस हफ्ते डबल एविक्शन होना तय है। एक एविक्शन 7 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से होगा जबकि दूसरा एविक्शन तीनों वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स में से होगा। खैर कौन दो लोग इस हफ्ते बिग बॉस 18 के घर से बेघर होंगे यह तो वीकेंड का वार पर ही पता चलेगा लेकिन जिस हिसाब से शो जा रहा है, उसे देखकर यह तो जरूर पता चल गया है कि शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स कौन हो सकते हैं। फिनाले से करीब 2 महीने पहले ही देखें बिग बॉस 18 के टॉप 5 फाइनलिस्ट कौन हो सकते हैं…
बिग बॉस के लाडले कंफर्म
हालिया एपिसोड में बिग बॉस 18 में नए टाइम गॉड बनने के लिए घरवालों को एक टास्क दिया गया। इस टास्क में कुछ घरवालों ने अपनी दोस्ती निभाते हुए ईशा सिंह को टाइम गॉड बनाया। खुद बिग बॉस भी बायस्ड होकर ईशा का सपोर्ट करते हुए दिखाई दिए। अविनाश और विवियन ने मिलकर ईशा को टास्क जिताया जबकि करणवीर एक बार फिर टाइम गॉड बनने से चूक गए।
बिग बॉस भी बायस्ड
वैसे बिग बॉस इन कंटेस्टेंट्स के लिए पहली बार बायस्ड नहीं हुए हैं पहले भी कई बार ऐसा होते देखा गया है। जाहिर है कि बिग बॉस हमेशा से विवियन डीसेना को अपना लाडला बताते हुए आए हैं। वहीं अविनाश मिश्रा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। कहना गलत नहीं होगा कि टॉप 5 की लिस्ट में विवियन डीसेना और अविनाश मिश्रा अपनी जगह पक्की कर सकते हैं। इसके अलावा करणवीर मेहरा को सिर्फ फैंस का नहीं बल्कि कई सेलेब्स का सपोर्ट भी मिल रहा है। इस लिहाज से उनका भी टॉप 5 में होना तय माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें: EISHA SINGH को टाइम गॉड बनाकर क्यों पछताए विवियन-अविनाश? क्या बदलेंगे समीकरण
रजत दलाल भी हो सकते हैं शामिल
रजत दलाल की बात करें तो वह बिग बॉस के घर में पलटी मारने वाले कंटेस्टेंट माने जाते हैं। समय समय पर बिग बॉस खुद भी रजत दलाल की गेम का पर्दाफाश करते रहते हैं लेकिन रजत को जिस तरह से सपोर्ट मिल रहा है, उनका भी टॉप 5 में होना तय माना जा रहा है। बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव और उनकी पूरी आर्मी रजत को सपोर्ट कर रही है।
आखिरी नाम चौंका देगा
इसके अलावा बिग बॉस 18 के टॉप 5 में एक नाम जो शामिल हो सकता है, वह शिल्पा शिरोडकर हो सकती हैं। जाहिर है कि शिल्पा विवियन और करणवीर दोनों के साथ खास बनकर गेम खेल रही हैं। बिग बॉस के दोनों ही स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट विवियन और करणवीर हैं। वहीं शिल्पा भी बिग बॉस की गुड बुक्स में आती हैं। ऐसे में अगर वह टॉप 5 का हिस्सा बनती हैं तो अतिशयोक्ति नहीं होगी।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
21 mins agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
8 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
11 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
12 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
13 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
14 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
15 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
17 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
18 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines