हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टाइम गॉड Shrutika ने रैंकिंग में फिर पलट दी बाजी, Digvijay, Chum, Karan रह गए हक्के-बक्के

Bigg Boss 18 Shrutika Arjun Time God: ‘बिग बॉस 18’ में श्रुतिका अर्जुन ने एक बार फिर खेला कर दिया है। दोस्तों की पीठ में एक बार फिर उन्होंने छूरा घोंप दिया है।

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Shrutika Arjun Time God

Bigg Boss 18 Shrutika Arjun Time God: ‘बिग बॉस 18’ में इन दिनों काफी ड्रामा और एंटरटेनमेंट का डोज मिल रहा है। फैंस लगातार शो को काफी एन्जॉय कर रहे हैं। शो में जब से श्रुतिका अर्जुन टाइम गॉड बनी हैं, तभी से ही गेम में काफी कुछ दिलचस्प चीजें देखने को मिल रही हैं। हाल ही में दिग्विजय राठी का सफर घर में खत्म हो गया है लेकिन इसमें भी सबसे ज्चादा चर्चे श्रुतिका के ही हो रहे हैं। आखिर कैसे श्रुतिका ने एक बार फिर खेला कर दिया, चलिए आपको बताते हैं।

श्रुतिका ने रैंकिग में किया खेल

श्रुतिका को बिग बॉस द्वारा एक टास्क दिया गया था जिसमें उन्हें सभी घरवालों को योगदान के आधार पर रैंक करना था। इस दौरान श्रुतिका ने एक बार फिर कुछ ऐसा किया जिससे कि वो अब ट्रोल होने लगी हैं। इस टास्क में श्रुतिका ने सबसे पहले नबंर पर रजत दलाल को रखा जबकि उनकी सबसे अच्छी दोस्त चुम दरांग को उन्होंने तीसरे नंबर पर रखा। वहीं दूसरे नंबर पर श्रुतिका ने अपने दुश्मन अविनाश का नाम लिया, जो कि चौंकाने वाला था। क्योंकि श्रुतिका ने पहले दो पायदान पर अपने किसी दोस्त को नहीं रखा।

 

दोस्तों की पीठ में मारा छूरा

श्रुतिका ने इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर चुम दरांग तो चौथे नंबर पर करणवीर को रखा लेकिन पांचवे नंबर पर उन्होंने एक बार फिर सारा को रख दिया और अपनी दोस्त शिल्पा शिरोडकर को एक नंबर नीचे छठे पायदान पर जगह दी। हर कोई श्रुतिका की इस रैंकिंग से काफी हैरान नजर आया। वहीं अपने दोस्त दिग्विजय राठी को इस लिस्ट में श्रुतिका ने चाहत, ईशा और कशिश से भी नीचे 11वें नबर पर  जगह दी। इसी के बाद बॉटम 6 लोगों में वोटिंग हुई और दिग्विजय राठी को घर से बाहर निकलना पड़ा।

विज्ञापन

घरवालों ने दिग्विजय को निकाला बाहर

रैंकिंग के इस टास्क के बाद बिग बॉस ने बाकी घरवालों को वोट करने के लिए कहा उन बॉटम 6 कंटेस्टेंट्स में से जिन्हें वो घर से बेघर करना चाहते हैं। इसके बाद चुम दरांग, करणवीर मेहरा, चाहत पांडे, दिग्विजय ने मिलकर यामिनी का नाम लिया। वहीं शिल्पा ने एडिन का नाम लिया। जबकि दिग्विजय के लिए रजत दलाल, विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा, सारा, कशिश कपूर, एडिन, ईशा और यामिनी ने दिग्विजय का नाम लेकर उन्हें घर से बेघर कर दिया।

यह भी पढ़ें:Bigg Boss 18 में डबल इविक्शन! दिग्विजय राठी के बाद ये कंटेस्टेंट होगा बेघर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola