Shrutika ने Karan Veer Mehra को किया एक्सपोज, अनफेयर एविक्शन से पहले खुला बड़ा राज

Bigg Boss 18: बिग बॉस के मेकर्स पर सवाल खड़े हो गए हैं। श्रुतिका ने इस शो के मेकर्स और करण वीर मेहरा की पोल खोल दी है। करण को किस तरह का खास ट्रीटमेंट दिया जा रहा है, अब वो रिवील हो गया है।

Bigg Boss 18 Shrutika Arjun Karan Veer Mehra

Bigg Boss 18 Shrutika Arjun Karan Veer Mehra file photo

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में शॉकिंग एविक्शन होने वाला है। रजत दलाल (Rajat Dalal), श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) और चाहत पांडे (Chahat Pandey) इस हफ्ते नॉमिनेटेड हैं। इन तीनों में से एक मिड वीक एविक्शन में आउट होने वाला है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब जिसका पत्ता इस शो से कटने वाला है वो श्रुतिका अर्जुन हैं। श्रुतिका का बेघर होने सभी को खलने वाला है क्योंकि वो ट्रॉफी की मजबूत दावेदार लग रही थीं। कम से कम उन्हें टॉप 5 में तो होना ही चाहिए था।

विज्ञापन

करण वीर मेहरा कैसे हुए एक्सपोज?

हालांकि, अब श्रुतिका का अनफेयर एविक्शन होने वाला है। अनफेयर इसलिए क्योंकि घर में कई ऐसे कंटेस्टेंट्स मौजूद हैं जो श्रुतिका की जगह होते तो बेहतर होता क्योंकि वो इस शो में रहना उनसे ज्यादा डिजर्व करती हैं। अब सच तो यही है कि वो शो से आउट होने वाली हैं, लेकिन जाने से पहले भी श्रुतिका ने बड़ा धमाका कर दिया है। उन्होंने करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) को नेशनल टीवी पर पूरी तरह से एक्सपोज कर दिया है।

विज्ञापन

मेकर्स कर रहे हैं करण वीर मेहरा को फेवर?

मेकर्स करण वीर मेहरा पर किस तरह से फेवर कर रहे हैं? और उनके लिए खुद के बनाए हुए रूल्स तोड़ रहे हैं, श्रुतिका ने ये रिवील कर दिया है। श्रुतिका के खुलासे के बाद सिर्फ करण पर ही नहीं बिग बॉस के मेकर्स पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। दरअसल, श्रुतिका ने बताया है कि करण को कॉन्फेशन रूम में बुलाकर बाहर की इनफार्मेशन दी जा रही है। अब शो से एक क्लिप सामने आया है जिसमें श्रुतिका और करण के बीच झगड़ा चल रहा है। श्रुतिका कह रही हैं, ‘कोई तुम्हें कॉन्फेशन रूम में बुलाता है, बात करता है और हर पॉइंट पर बताता है कि तुम्हें कैसे बर्ताव करना है, मेरे लिए ऐसा नहीं है। मैं वही करती हूं जो मेरा दिल कहता है।’

विज्ञापन

करण वीर मेहरा को कैसे मिल रही है घर के बाहर की जानकारी?

श्रुतिका ने रिवील कर दिया है कि इस शो में करण को बाहर की जानकारी मिल रही है और उन्हें वक्त-वक्त पर गाइड किया जा रहा है। अब उनकी बात में कितनी सच्चाई है ये तो आप इसी बात से पता लगा सकते हैं कि हाल ही में करण ने शो में जिक्र किया था कि यूट्यूबर कैरी मिनाटी-रजत को सपोर्ट कर रहे हैं। घर के अंदर रहकर बाहर कौन, किसे सपोर्ट कर रहा है ये उन्हें कैसे पता चला? करण की इन बातों से जनता को भी शक हुआ था, जो अब श्रुतिका का क्लिप वायरल होने के बाद यकीन में बदल गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ