Bigg Boss 18: टीवी को मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस‘ अपने 18वें सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है। पिछले दिनों ही मेकर्स की तरफ से शो का नया प्रोमो वीडियो जारी किया गया था, जिसके साथ में प्रीमियर डेट और थीम पर खास अपडेट दिया गया है। इस बीच बिग बॉस अपनी तीसरी आंख खोलेंगे और कंटेस्टेंट्स के भविष्य पर अपनी नजरें बनाकर रखेंगे। प्रोमो ने फैंस की एक्साइटमेंट को काफी बढ़ा दिया है। बता दें कि ‘बिग बॉस 18’ के प्रोमो के साथ-साथ सेलिब्रिटीज के नाम भी सामने आने लगे हैं, जो सलमान खान के शो में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ सकते हैं।
हालांकि शो शुरू होने से पहले मेकर्स को बड़ा झटका भी लगा है क्योंकि जिन स्टार्स के आने की खबर सुनकर फैंस खुशी से झूम उठे थे, उनमें से कुछ चेहरों ने सलमान खान के शो को रिजेक्ट कर दिया है। आइए जानते हैं उन 5 सेलेब्स के बारे में जिन्होंने शो के ऑफर को ठुकरा दिया है।
सायली सालुंखे
‘बिग बॉस 18’ में आने वाले कंटेस्टेंट्स में टीवी एक्ट्रेस सायली सालुंखे का नाम भी सामने आ रहा था। हालांकि अब उन्होंने इस शो का हिस्सा बनने से साफ मना कर दिया है। फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सायली सालुंखे से जुड़े एक सूत्र ने कहा है कि बिग बॉस की तरफ से उन्हें अप्रोच किया गया था लेकिन एक्ट्रेस ने शो में खास दिलचस्पी नहीं दिखाई है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में दिखेंगे ये 5 बदलाव, जानें पहले से कितना अलग होगा शो?
धीरज धूपर
‘बिग बॉस 18’ को लेकर ‘कुंडली भाग्य’ फेम एक्टर धीरज धूपर का नाम भी सामने आ रहा था। उन्हें इस शो का अब तक का सबसे महंगा कंटेस्टेंट भी बताया गया। हालांकि अब धीरज धूपर ने ‘बिग बॉस 18’ का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया है। ‘खबरी’ की मानें तो शो में कई पॉपुलर चेहरे आ रहे हैं, ऐसे में एक्टर को लगता है कि उनके जीतने के चांस काफी कम होंगे।
ईशा कोप्पिकर
बॉलीवुड में ‘खल्लास गर्ल’ के नाम से फेमस एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर भी ‘बिग बॉस 18’ से बैकआउट कर चुकी हैं। ऐसी रिपोर्ट्स थीं कि मेकर्स की तरफ से उन्हें शो के लिए अप्रोच किया गया था लेकिन अब ईशा कोप्पिकर ने शो का ऑफर ठुकरा दिया है।
ऋषभ जायसवाल
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम टीवी एक्टर ऋषभ जायसवाल भी ‘बिग बॉस 18’ से बैकआउट हो चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर को शो में आने के लिए राजन शाही का शो छोड़ना पड़ता इसलिए उन्होंने ऐन मौके पर बिग बॉस नहीं करने का फैसला लिया।
एरिका फर्नांडिस
‘कसौटी जिंदगी की 2’ से पॉपुलर हुईं टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस को ‘बिग बॉस 18’ में पहले कंफर्म माना जा रहा था। ऐसी चर्चा थी कि बिग बॉस के मेकर्स उन्हें शो में आने के लिए मोटी रकम ऑफर कर रहे थे लेकिन एरिका ने फाइनली शो का ऑफर ठुकरा दिया है।
संबंधित खबरें
'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
25 mins agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
45 mins agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
1 hr agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
4 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
10 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
12 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
12 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
13 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
15 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines