---विज्ञापन---

Ravi Kishan के सामने मेल कंटेस्टेंट को रेटिंग, Bigg Boss 18 में कौन किस नंबर पर?

Bigg Boss 18: 'बिग बॉस 18' में इस वक्त कई हसीनाएं बतौर वाइल्ड कार्ड घर में धमाका कर रही है। इस बीच अब वाइल्ड कार्ड ने घर के मेल कंटेस्टेंट को रेटिंग दी है। आइए जानते हैं कि किसे क्या नंबर मिला है और रवि किशन को भी वाइल्ड कार्ड ने क्या कहा है?

---विज्ञापन---

Bigg Boss 18: सलमान खान का पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 18’ इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। शो में आ रहे ट्विस्ट दर्शकों को खूब भा रहे हैं। घर में इस वक्त कई वाइल्ड कार्ड भी है, ऐसे में जाहिर है कि घर का माहौल तो गर्म ही रहेगा। इस बीच अब बिग बॉस का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें घर की वाइल्ड कार्ड घर के मेल कंटेस्टेंट को रेटिंग दे रही है। आइए जानते हैं कि वाइल्ड कार्ड ने किसे कौन-से नंबर पर रखा है?

‘हाय-दईया विद रवि भैया’

दरअसल, बिग बॉस के हालिया प्रोमो में ‘हाय-दईया विद रवि भैया’ में रवि किशन नजर आते हैं। इस दौरान रवि, रजत दलाल के लिए खूब ताने मारते हैं। हालांकि रजत खुद को डिफेंड करते हैं। इसके बाद रवि कहते हैं कि एडिन जी आपको लड़कों को रेटिंग देनी है। इस दौरान लाइन में विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा, तजिंदर बग्गा, दिग्विजय राठी, अविनाश और रजत दलाल खड़े होते हैं।

---विज्ञापन---

एडिन रोज ने दी रेटिंग

इसके बाद एडिन आती हैं और कहती हैं कि विवियन 10, दिग्विजय 11.5। इसके बाद प्रोमो में यामिनी नजर आती हैं और वो कहती हैं कि रजत जी, आपको कुछ रेटिंग दे दी जाए। फिर यामिनी कहती हैं कि अविनाश को 8 रेटिंग और फिर वो रवि को कहती हैं कि सर आपकी भी रेटिंग, 10 ऑन 10। इसके बाद रवि बेहद हैरान करने वाला रिएक्शन देते हैं।

क्या-क्या रेटिंग मिली?

फिर प्रोमो में सभी रवि को चियर करने लगते हैं, तो रवि किशन कहते हैं कि ये बहुत आगे जाएंगी। लाइन में खड़े सभी मेल कंटेस्टेंट को क्या-क्या रेटिंग मिली है, ये शो के एपिसोड में देखा जा सकता है, लेकिन जिन लोगों को रेटिंग मिली है उसमें दिग्विजय सबसे ऊपर हैं। हालांकि ये रेटिंग किस आधार पर दी गई है, इसके बारे में प्रोमो को देखकर कुछ कहा नहीं जा सकता, लेकिन शो में कुछ तो होने वाला है, जो वाइल्ड कार्ड इस तरह के घर के मेल कंटेस्टेंट्स को रेटिंग दे रही हैं।

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर वायरल

वहीं, इस प्रोमो वीडियो पर यूजर्स ने भी जमकर कमेंट्स किए हैं। इसके साथ ही अगर बिग बॉस की बात करें तो इस वक्त शो के घर में जबरदस्त माहौल बना हुआ है और हर किसी को शो खूब पसंद भी आ रहा है। अब देखने वाली बात होगी कि शो से किसका पत्ता साफ होता है।

यह भी पढ़ें- एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं भा रहे Dhanush और Nayanthara, वीडियो में किया इग्नोर

---विज्ञापन---

First published on: Nov 22, 2024 03:34 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola