---विज्ञापन---

Bigg Boss 18 में हुआ बड़ा उलटफेर, Vivian-Karanveer नहीं इस कंटेस्टेंट को मिले सबसे ज्यादा वोट

Bigg Boss 18 Highest Voted Contestant Digvijay Rathee: बिग बॉस 18 के घर से इस हफ्ते कोई भी बेघर नहीं हो रहा है लेकिन कंटेस्टेंट्स के बीच हुई वोटिंग ने गेम में बड़ा उलटफेर कर दिया है।

---विज्ञापन---

Bigg Boss 18 Highest Voted Contestant Digvijay Rathee: ‘बिग बॉस 18’ में इन दिनों ऑडियंस को भरपूर ड्रामा देखने को मिल रहा है। गेम अब उस मोड़ पर पहुंच गया है जहां पर कम्पीटिशन काफी बढ़ गया है। इस हफ्ते शो से कोई भी घर से बाहर नहीं जा रहा है। हालांकि काफी कंटेस्टेंट्स इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड थे।

दिग्विजय राठी बने टॉप 2 कंटेस्टेंट 

सलमान खान के शो के हालिया एपिसोड में बिग बॉस ने सभी घरवालों को वोटिंग ट्रेंड्स के बारे में बताया और ये खुलासा किया कि दिग्विजय सिंह राठी इस सप्ताह के टॉप दो कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। इस अनाउंसमेंट के बाद सभी की आंखें फटी की फटी रह गईं। वहीं दिग्विजय ये सुनकर काफी खुश हुए।

---विज्ञापन---

इस दौरान बिग बॉस ने कहा, ‘प्रकृति का नियम है बदलाव। टाइम गॉड रजत ने इस हफ्ते की टाइमलाइन में बदलाव किया है। अब हम बात कर रहे हैं बदलाव की, तो आज मैं एक बड़ा बदलाव करता हूं। पहली बार मैं आपको वोटिंग ट्रेंड्स के बारे में जानकारी देता हूं। ये जानकारी मेरी तरफ से है। दिग्विजय जिन्हें इस हफ्ते रजत ने बचाया है, इस हफ्ते के वोटिंग लिस्ट में पहले दो कंटेस्टेंट्स में से एक था। इसका मतलब है कि वो वैसे भी सुरक्षित थे।’

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

---विज्ञापन---

दिग्विजय ने करणवीर-विवियन को छोड़ा पीछे

विरल भयानी के इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक दिग्विजय राठी को सीजन से सबसे ज्यादा वोट्स मिले हैं। इस लिहाज से उन्होंने शो के लाडले विवियन और करणवीर मेहरा की पॉपुलेरिटी को भी पीछे छोड़ दिया है। दिग्विजय राठी को सोशल मीडिया पर काफी सपोर्ट है, वो इससे पहले रिएलिटी शो स्प्लिटस्विला 15 का भी हिस्सा रह चुके हैं, जहां वो शो के फिनाले तक पहुंचे थे लेकिन अपनी पार्टनर कशिश कपूर की वजह से शो में आगे नहीं बढ़ पाए थे।

वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर आए दिग्विजय

दिग्विजय सिंह राठी ‘बिग बॉस 18’ में एक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर आए थे, लेकिन अपने दमदार खेल से उन्होंने घर में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। वो कभी भी अपनी बात रखने से पहले कतराते नहीं और अक्सर अपने अंदाज से सभी को एंटरटेन करते रहते हैं। दिग्विजय की फैन फॉलोइंग उनसे पहले शो से ही काफी मजबूत है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Mathira Khan के MMS से इंटरनेट को आया बुखार, एक्ट्रेस ने प्राइवेट वीडियो पर दिया रिएक्शन

First published on: Nov 16, 2024 05:59 PM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola