---विज्ञापन---

Bigg Boss 18 Grand Finale कब और कहां देखें? जानें Salman के शो की सारी डिटेल

Bigg Boss 18 Grand FINALE: सलमान खान का पॉपुलर कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 18 अपने फिनाले के बेहद करीब है। शो के ग्रैंड फिनाले को लेकर लोगों में बेहद एक्साइटमेंट देखी जा रही है। देखने वाली बात होगी कि इस बार शो में कौन विनर होगा?

---विज्ञापन---

Bigg Boss 18 Grand FINALE: सलमान खान का पॉपुलर कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 18 इन दिनों सुर्खियों में है। अब शो अपने फिनाले के बेहद करीब है और फैंस भी बेसब्री से शो के ग्रैंड फिनाले का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच हम आपको इस शो से जुड़ी डिटेल्स बता रहे हैं कि शो का फिनाले कब होगा? कहां देख सकते हैं? टाइम और प्राइज मनी सब कुछ… आइए जानते हैं ये सारी डिटेल्स…

कब, कहां और कितने बजे होगा बिग बॉस 18 का फिनाले?

सलमान खान के शो बिग बॉस 18 के फिनाले की बात करें तो शो का फिनाले 19 जनवरी 2025 को होने जा रहा है। बिग बॉस 18 का फिनाले कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जाएगा और इसके अलावा आप इसे जियो सिनेमा पर भी देख सकते हैं। शो का फिनाले रात 9:30 बजे से शुरू होगा।

---विज्ञापन---

बिग बॉस 18 की प्राइज मनी क्या?

सलमान खान के शो बिग बॉस 18 की प्राइज मनी की बात करें तो विनर को बिग बॉस की ट्रॉफी के अलावा 50 लाख रुपये की नकद राशि भी दी जाएगी।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

---विज्ञापन---

ट्रॉफी के दावेदार

बिग बॉस 18 के विनर के रेस में इस वक्त सात लोग हैं, जिनमें रजत दलाल, विवियन डीसेना, शिल्पा शिरोडकर, अविनाश मिश्रा, करणवीर मेहरा, चुम दरांग और ईशा सिंह हैं। इन सातों में से कौन टॉप पांच में जाएगा ये देखने वाली बात होगी और इसका पता आने वाले समय में लग जाएगा। गौरतलब है कि हाल ही में शो में घरवालों को मीडिया के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा।

कितने कंटेस्टेंट आए?

हाल ही में चाहत पांडे शो से बेघर हुई हैं। इतना ही नहीं बल्कि चाहत के एविक्शन को लोगों ने अनफेयर बताया है। लोगों का कहना है कि शो के मेकर्स ने चाहत को अनफेयरली बाहर किया है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा भी हो रही है। सलमान खान के शो बिग बॉस 18 की बात करें तो इस बार शो में 18 कंटेस्टेंट ने एंट्री की थी। इसके अलावा शो में 5 लोग बतौर वाइल्ड कार्ड भी आए थे। हालांकि, अब देखने वाली बात होगी कि शो में इस बार कौन जीतेगा?

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Los Angeles की आग में तबाह हुआ मालिबू, Alanna Panday ने शेयर की फोटोज, बोलीं- एक हफ्ते पहले…

First published on: Jan 13, 2025 06:39 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola