Eisha Singh Allegation Of Buying Spot In Finale: बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले आज रात 9 बजे से शुरू होगा। शो के विजेता का नाम भी फाइनली आज पता चल जाएगा। लेकिन उससे पहले शो के टॉप 6 को लेकर एक नया विवाद शुरू हो गया है। दरअसल टॉप 6 की कंटेस्टेंट ईशा सिंह के बारे में कुछ गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं, जिस पर अब उनकी टीम की तरफ से ऑफिशियल बयान सामने आ गया है। सबसे पहले आपको बताते हैं ईशा पर क्या आरोप लगा।
ईशा सिंह पर लगा पैसे देने का आरोप
दरअसल एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि ईशा सिंह ने शो के निर्माता से गुप्त समझौता किया था, जिसके तहत वो शो से अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा फिनाले में जगह सुनिश्चित करने के लिए देने वाली थीं। ये पोस्ट तेजी से वायरल हो गया और शो के दर्शक और फैंस इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगे।
ईशा की टीम का बयान
ईशा सिंह की टीम ने इन आरोपों का कड़ा विरोध किया है और सभी दावों को निराधार बताया है। उनकी टीम की ओर से जारी किए गए बयान में लिखा गया है, ‘हम ईशा की टीम और उनके परिवार की ओर से ये साफ करना चाहते हैं कि हाल ही में एक मीडिया पोर्टल द्वारा लगाए गए आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। ये दावा कि ईशा सिंह शो के फिनाले में अपनी जगह सुनिश्चित करने के लिए अपनी कमाई का 30% हिस्सा दे रही हैं, पूरी तरह से गलत और बिना आधार के है। ये आरोप न सिर्फ झूठे हैं, बल्कि ईशा के मेहनत और समर्पण का भी अपमान करते हैं।’
आरोपों को ईशा की टीम ने बताया गलत
बयान में आगे कहा गया, ‘ईशा सिंह ने हमेशा अपनी कड़ी मेहनत और लगन के साथ अभिनय में अपनी जगह बनाई है। शो में उनकी जगह उनके टैलेंट और कड़ी मेहनत के कारण है, न कि किसी अनुचित समझौते के कारण।’
इसके अलावा, ईशा के फैंस से समर्थन की अपील करते हुए टीम ने कहा, ‘हम सभी से निवेदन करते हैं कि वे इन निराधार आरोपों से बचें और ईशा सिंह का समर्थन करें। वो अपनी मेहनत और समर्पण से हमेशा आगे बढ़ी हैं और हमें उम्मीद है कि लोग इस समय उनके साथ खड़े होंगे।’
ईशा की मां का भी बयान
इस मामले पर ईशा की मां रेखा सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, ‘एक मां के तौर पर ये देखना बहुत दुखद है कि उनकी बेटी की मेहनत और ईमानदारी को बिना किसी कारण के शक के घेरे में डाला जा रहा है। ईशा हमेशा अपने फैंस को परिवार की तरह मानती रही है और ये देखना दिल तोड़ने वाला है कि बिना किसी सच्चाई के आरोपों के चलते उन्हें मानसिक आघात हो रहा है। मैं सभी से विनती करती हूं कि वो इस समय में उसकी मदद करें और उसके अधिकारों का सम्मान करें।’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 Finale से पहले इस कंटेस्टेंट पर लटकी तलवार, ट्रॉफी के करीब पहुंचे 5 खिलाड़ी
संबंधित खबरें
King का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
20 mins agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
16 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
19 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
20 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
21 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
22 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
23 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
23 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines