Eisha Singh Game Exposed: ‘बिग बॉस 18’ में इन दिनों फैमिली वीक चल रहा है। कंटेस्टेंट्स के घरवाले एक-एक करके घर में एंटर हो रहे हैं। जहां चाहत पांडे की मां ने बेटी को अविनाश और रजत को लेकर वॉर्निंग दी वहीं ईशा की मां ने भी बेटी की खामियां गिना दीं। ईशा सिंह की गेम को लेकर उनकी मां ने क्या कुछ कहा, चलिए आपको बताते हैं।
ईशा सिंह मां को देखकर हुईं इमोशनल
ईशा सिंह की मां रेखा जी ने जब घर में एंट्री की तो बेटी अपने आंसू रोक ही नहीं पाईं। ईशा सिंह अपनी मां को देखकर काफी इमोशनल हो गईं। ईशा को यूं इमोशनल होते हुए देख बाकी घरवाले भी उन्हें चुप कराने लगे। ईशा की मां ने सभी घरवालों से काफी अच्छे से बातचीत की। वहीं अपनी बेटी को गेम को लेकर कुछ सलाह भी दे दी। ईशा की मां ने करणवीर को कहा कि वो बहुत अच्छा खेल रहे हैं।
ईशा सिंह की गिनाईं खामियां
सबसे पहले तो ईशा सिंह की मां ने उनके उस फैसले पर सवाल उठाया जिसमें उन्होंने कशिश कपूर के कहने पर अविनाश मिश्रा से सवाल पूछे। उनकी मां का कहना था कि दोस्त होने के बाद उन्हें अविनाश से सवाल नहीं पूछने चाहिए थे। उसने भी अविनाश पर शक किया वो बहुत गलत था। ईशा सिंह की मां ने कहा कि अगर तुम दोस्त हो तो फिर उसका साथ दो। चाहे दोस्त कुछ भी करे हमें उसका साथ देना चाहिए।
फोटो लेकर रुकने पर भी उठाया सवाल
ईशा सिंह की मां ने अपनी बेटी की उस हरकत पर भी सवाल उठाया जिसमें वो हाथ में फोटो लेकर रुक जाती है और टाइम गॉड टास्क में विवियन को मौका ही नहीं मिला था आगे बढ़ने का। विवियन के फैंस ने ईशा को काफी बैश किया था। बस इसी को लेकर भी उनकी मां ने सवाल किया कि तुम ऐसी हो ही नहीं फिर उस टास्क में ऐसे फ्रीज क्यों हो गई थी।
विवियन पर भी उठाए सवाल
ईशा सिंह की मां ने विवियन से कहा कि मेरी बेटी को सिखाओ वो अपना दिमाग का यूज नहीं करती है। इसके अलावा ईशा सिंह की मां ने कहा कि हमें हमेशा अपनी साइड के लिए मजबूत रहना चाहिए। ईशा सिंह की मां ने विवियन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आपसे जब शिल्पा जी ने कहा कि चुगली गर्ल से ज्यादा बात करते हो। इस पर आपने कहा कि मैं उसकी आधी से ज्यादा बातें नहीं सुनता हूं।
यह भी पढ़ें: Avinash Mishra पर फिर लगे 5 संगीन इल्जाम, Bigg Boss को बड़ी अदालत की धमकी
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
29 mins agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
1 hr agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
3 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
5 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
5 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
6 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
6 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
9 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
16 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines