Bigg Boss 18 Confirmed Contestant: सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस 18 के अक्टूबर से शुरू होने की बात हो रही है। इसी बीच मेकर्स लगातार शो के लिए कंटेस्टेंट्स की तलाश कर रहे हैं। आए दिन इसे लेकर नए-नए अपडेट्स सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स की लिस्ट भी आए दिन अपडेट हो रही है। अब खबर आ रही है कि बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेस शो में हिस्सा लेने वाली है। जी हां ये एक्ट्रेस जो कभी कास्टिंग काउच पर खुलकर अपनी राय रख चुकी है। वो एक्ट्रेस जिसने हाल ही में अपने पति से शादी के 14 साल बाद तलाक लिया है। अब वो कंट्रोवर्शियल रिएलिटी शो बिग बॉस में भाग लेने जा रही है। आखिर कौन है ये एक्ट्रेस चलिए आपको बताते हैं।
ईशा कोप्पिकर बनेंगी बिग बॉस 18 का हिस्सा
बिग बॉस 18 में इस बार हिस्सा लेने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर का नाम सामने आ रहा है। जी हां ऐसा कहा जा रहा है कि ईशा शो में पार्ट लेने वाली पहली कंटेस्टेंट बन गई हैं। वो पिछले काफी समय से लाइमलाइट से दूर हैं इसलिए उनकी कहानी जानने के लिए लोगों में काफी दिलचस्पी रहेगी, ऐसे में मेकर्स ने ईशा को शो के लिए कन्फर्म कर लिया है। अगर ऐसा होता है कि ईशा शो पर आएंगी तो जाहिर है कई राज ऐसे होंगे जो ईशा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खोलेंगी जो शो के फॉर्मेट के हिसाब से काफी अच्छा रहेगा।
ईशा कोप्पिकर का कास्टिंग काउच पर छलका दर्द
इसी साल जून में ईशा के एक इंटरव्यू ने सनसनी मचा दी जिसमें उन्होंने बॉलीवुड के काले सच को बयां किया। 18 साल की उम्र में उन्होंने बेहद डरावना कास्टिंग काउच झेला। उसकी आपबीती बताते हुए एक्ट्रेस रो भी पड़ीं। जब ईशा कोप्पिकर के साथ ऐसा हुआ, तब वो फिल्मों में अपना करियर शुरू कर रही थीं।
ईशा कोप्पिकर ने शादी के 14 सालों बाद लिया तलाक
ईशा कोप्पिकर और टिम्मी नारंग ने साल 2009 में शादी की थी। दोनों को शादी से एक बेटी रियाना नारंग भी है। अब सालों बाद इनके रिश्ते में खटास की खबरे सुनने को मिली जिसके बाद इसी साल टिम्मी नारंग ने एक्ट्रेस संग सेपेरेशन की खबर को कन्फर्म कर दिया है। बताया जा रहा है कि पिछले साल नवंबर में ही दोनों अलग हो गए थे और ईशा अपनी बेटी को साथ लेकर टिम्मी के घर से चली गई थीं।
यह भी पढ़ें: जेल जाने के डर से Munawar Faruqui ने जोड़ लिए हाथ! माफी मांगते हुए बोले- अपने ही हुए खिलाफ
संबंधित खबरें
King का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
20 mins agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
16 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
19 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
20 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
21 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
22 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
23 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
23 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines