Bigg Boss 18 Karanveer Mehra Bashed in WKV: बिग बॉस 18 में इस बार एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट्स आए थे। अब शो अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। 19 जनवरी को शो का विजेता मिल जाएगा, ऐसे में अब गेम उस मोड़ पर आ चुका है जहां एक छोटी सी गलती भी काफी भारी पड़ सकती है। हालांकि करणवीर मेहरा की इसी गलती को वीकेंड का वार पर सलमान खान ने प्वाइंट आउट किया। उन्होंने करणवीर को टिकट टू फिनाले टास्क में चुम के लिए खेलने पर काफी खरी-खोटी सुनाई। लेकिन क्या आपको पता है ये कोई पहली बार नहीं था जब किसी कंटेस्टेंट ने किसी और कंटेस्टेंट के लिए टास्क खेला हो। इससे पहले भी कई कंटेस्टेंट्स ऐसा कर चुके हैं और दो तो बिग बॉस की ट्रॉफी को जीत भी चुके हैं।
करणवीर को सलमान ने सुनाई खरी-खोटी
वीकेंड का वार पर वैसे तो सलमान खान ने 3 लोगों पर निशाना साधा लेकिन करणवीर पर वो कुछ ज्यादा ही बरस गए। सलमान ने करणवीर से पूछा कि पूरा भारत एक ही सवाल का जवाब जानना चाहता है और वो ये है कि आप टिकट टू फिनाले टास्क चुम के लिए खेलकर शो की ट्रॉफी कैसे जीत जाते। करणवीर ने इस पर कहा कि उन्हें विश्वास है कि वो शो के टॉप 5 में जाएंगे ही, साथ ही उन्हें चुम दरांग पर भी विश्वास है लेकिन फिर सलमान ने पूछा कि आपको फिर टास्क शिल्पा शिरोडकर के लिए खेलना चाहिए था। इस पर करणवीर के पास कोई जवाब नहीं था।
करणवीर को किया टारगेट
हालांकि इस पूरे मामले पर करणवीर को ऐसा लगा कि मेकर्स ने एक बार फिर फालतू में ही टारगेट बनाया है। करणवीर के खिलाफ सलमान ने जो कुछ भी बोला उसमें ज्यादा लॉजिक समझ में नहीं आता क्योंकि ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है जब कंटेस्टेंट्स ने किसी और के लिए टिकट टू फिनाले टास्क खेला हो।
सिद्धार्थ-रुबिना ने भी किया था ऐसा
करणवीर से पहले बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला और बिग बॉस 14 के विजेता रुबिना ने भी टिकट टू फिनाले टास्क में किसी दूसरे कंटेस्टेंट के लिए टास्क खेला। जहां सिद्धार्थ शुक्ला ने पारस छाबड़ा के लिए, रुबिना दिलैक ने निकी तंबोली के लिए, करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश के लिए और बिग बॉस 16 में पूरी मंडली ने निमरत के लिए खेला था।
यह भी पढ़ें: 450 करोड़ बजट वाली Game Changer में दिखीं 5 खामियां, बातें जो नहीं हुईं हजम!
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
5 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
7 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
10 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
10 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
11 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
12 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
12 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
13 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
13 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines